नशे में काटा गया गला, भाजपा नेता ने मांस काटने वाले छुरे से दिया वारदात को अंजाम.

Date:

आगरा के लोहामंडी की तरकारी गली निवासी कारोबारी नवीन वर्मा की हत्या बेरहमी के साथ की गई थी। वह नेशे में था, जिसका फायदा उठाते हुए भाजपा नेता ने उसके सिर के बाल पकड़े और फिर मांस काटने वाले छुरे से उसका सिर काट दिया था। जब कारोबारी का गला काटा गया, तब वो जिंदा थे। आरोपी ने हाथों में ग्लब्स पहन रखे थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खौफनाक खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि जिस कार से लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई थी, उसकी नंबर प्लेट भी फर्जी थी। आरोपी ये नंबर प्लेट प्रतापपुरा से खरीदकर लाया था।

तरकारी गली निवासी चांदी कारोबारी नवीन वर्मा की बृहस्पतिवार रात को हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप कारोबारी के मित्र बेलनगंज स्थित भैरों बाजार निवासी टिंकू भार्गव और उसके साथी अनिल पर है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सिकंदरा के गांव अरसेना में गश्त के दौरान पकड़ लिया था। दोनों नवीन के शव को ठिकाने लगाने आए थे। पुलिस को सिर कटी लाश मिली थी। कार के अंदर सिर पॉलीथिन में रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की थी।सीओ हरीपर्वत सत्य नरायन के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी टिंकू ने बताया था कि नवीन को उन्होंने बिजलीघर पर बुलाया था। उसे शराब पिलाई थी।
इसके बाद कार से हाईवे पर आ गए थे। मथुरा रोड पर कार में नवीन को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी थी। इसके बाद मांस काटने वाले छुरे से गला काट दिया था। उसके कपड़े भी उतार दिए थे। पोस्टमार्टम के दौरान नवीन के सिर का एक्सरे कराया गया, लेकिन एक्सरे में गोली नहीं आई।

गोली का कोई घाव भी नहीं था। कार में खोखा मिला था, जिससे पता चलता है गोली चली है। मगर, कहां लगी, यह पता किया जाना बाकी है। इसके लिए आरोपी की कार का तकनीकी मुआयना कराया जाएगा। आशंका है कि नवीन नशे में होने की वजह से विरोध नहीं कर सका। जिस समय नवीन का गला काटा गया, वह जिंदा था।

आरोपी टिंकू भार्गव ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने नवीन को कार में अपनी बराबर की सीट पर बैठाया था। वह खुद कार चला रहा था। उसका साथी अनिल पीछे की सीट पर बैठा था। उसने गोली चलाई थी। यह देखकर अनिल घबरा गया। टिंकू ने उसे चुप कर दिया। कहा कि अब कुछ नहीं होगा। वह हत्या में उसका साथ दे। कार को नहीं रोका था। इसके बाद एक हाथ से बाल पकड़कर दूसरे से गला काट दिया था। पहचान छिपाने के लिए कपड़े उतार दिए थे। दोनों आरोपियों के कपड़ों पर खून भी लग गया था।पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर पकड़ा था। कार खड़ी थी। उसमें कटा सिर रखा था, जबकि लाश बाहर पड़ी हुई थी। टिंकू ने बताया था कि कुछ लोग आए थे, नवीन की हत्या करके चले गए। मगर, उसके कपड़ों पर खून लगा था। पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, कार के पास खोजी कुत्ते को पुलिस ले गई थी। मौके से बरामद छुरे को भी सुंघाया। उस समय पुलिस जीप में टिंकू भी बैठा हुआ था। खोजी कुत्ता सूंघता हुआ, टिंकू के पास पहुंच गया था।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी टिंकू ने हत्या से पहले पूरी योजना बनाई थी। उसने अपना मोबाइल बिजलीघर पर ही बंद कर लिया था। नवीन का मोबाइल हाईवे पर आने के बाद बंद किया था। इससे लगे कि वह बिजलीघर पर ही था। नवीन अकेला घर के लिए निकला है। उसकी लोकेशन भी हाईवे की आती। वह उसके घरवालों को यही बताता कि नवीन अकेला चला गया। इससे पहले वो अपने दोस्त की कार लाया था। इस पर लगाने के लिए नकली नंबर प्लेट प्रतापपुरा से खरीदकर लाया था।पुलिस के पास केस में मजबूत साक्ष्य हैं। घटनास्थल से सिर और धड़ बरामद कर लिए गए थे। आरोपी भी मौके पर पकड़े थे। कार की नंबर प्लेट फर्जी लगी थी। आरोपियों से आला कत्ल छुरा भी बरामद कर लिया गया था। टिंकू ग्लब्स पहने हुए था। कारोबारी की हत्या की घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नवीन के बेटा और बेटी बेहाल हैं। वहीं पत्नी बेसुध हो गई हैं। परिवार के लोग उन्हें किसी तरह संभाल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Israel, Jewish Diversity and the Myth of Sectarian Determinism

Najmuddin A Farooqi In contemporary political discourse, religion and sectarian...

सोमनाथ: इतिहास या सियासी मंच?

धार्मिक स्थल कोई भी हो, या किसी भी मज़हब...

Understanding the Position of Indian Muslims

Citizenship Concerns and Documentation Reality: Understanding the Position of...

चुनावी शोर के बाद संकट का दौर!

ईरान युद्ध और वैश्विक तेल संकट की आशंकाओं के...