70 साल में जो नहीं हुआ, वो कर दिखाया मोदी जी ने:काॅग्रेस

Date:

डाॅलर के मुकाबले रुपया झुका, ऐतिहासिक गिरावट के लिए PM मोदी पर राहुल गाँधी ने कसा तंज़, ‘सुप्रीम लीडर’ को लगा अविश्वास का झटका

 

रुपये की कीमत अब तक सबसे निचले स्तर पर चले जाने के बाद  विपक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने का बड़ा मौका हाथ आया . राहुल ने कहा कि इस ऐतिहासिक गिरावट के साथ रुपये ने ‘सुप्रीम लीडर’ को अविश्वास का झटका दिया है

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक सबसे निचले स्तर पर चले जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक गिरावट के साथ रुपये ने ‘सुप्रीम लीडर’ को अविश्वास का झटका दिया है.

 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘भारतीय रुपये ने सुप्रीम लीडर को ऐतिहासिक गिरावट के साथ ‘वोट ऑफ नो कांफिडेंस’ दिया है. सर्वोच्च नेता का अर्थव्यवस्था पर महाज्ञान इस वीडियो में सुनिए. इसमें वह रुपये के लगातार अवमूल्यन के कारण समझा रहे हैं.’ बता दें कि भारतीय रुपया आज अब तक के सबसे निचले स्‍तर पहुंच गया. भारी गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर मुकाबले रुपये की कीमत 70 रुपये के पार पहुंच गई है.

 

सरकार ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंचने के लिए ‘बाहरी कारणों’ को जिम्मेदार ठहराया है और कहा कि इसमें चिंता की कोई बात नहीं है.आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि आने वाले समय में स्थिति में सुधार आने की संभावना है. उन्होंने कहा, ‘रुपये में गिरावट का कारण बाहरी कारक हैं और इसमें इस समय चिंता की कोई बात नहीं है.’ तुर्की की आर्थिक स्थिति से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 70.1 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक गिर गया.

 

इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ’70 वर्ष में पहली बार 70 के पार गया रुपया. 70 वर्ष का नित नया राग अलापने वाले मोदी जी ने, 70 साल में जो नहीं हुआ, वो कर दिखाया.’ उन्होंने काव्यात्मक अंदाज में तंज कसते हुए कहा, ‘लुढ़कती अर्थव्यवस्था, लुटता ईमान, गिरता रुपया, बोलिये मोदी जी, अब कौन गिरा रहा है, देश का मान?’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...

क्या देवता मांस खाते थे?

भगवान राम और अन्य देवताओं की खानपान की आदतों...