Date:

कांग्रेस उप्र में सभी 80 सीटों पर चुनाव के लिए तैयार : गुलाम नबी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन के ऐलान के बाद रविवार को कांग्रेस ने भी साफ कर दिया कि पार्टी उत्तरप्रदेश की सभी 80 लोक सभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस नेता ग़ुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है। हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर केवल राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस ही हरा सकती है।

शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमों मायावती ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान किया था। उ.प्र. में सपा और बसपा 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, मायावती ने कहा था कि वे कांग्रेस से गठबंधन किए बिना भी उनके लिए अमेठी और रायबरेली सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। ज्ञात रहे अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से सोनिया गांधी सांसद हैं।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जनता जानती है कि हमने गठबंधन नहीं तोड़ा। हमने पहले ही कहा था कि उन सभी पार्टियों से बात करने के लिए तैयार हैं, जो भाजपा को हराना चाहती हैं। लेकिन हम किसी पर दबाव नहीं डाल सकते। हम भाजपा को हराने के लिए अकेले चुनाव लड़ेंगे।

आजाद ने कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी पार्टी ने ही टुकड़ों में बंटे भारत को अखंड भारत बनाया। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस का महत्पवूर्ण योगदान रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर नेहरू तक सभी ने अपना-अपना योगदान दिया, जिसकी वजह से देश अखंड बन पाया।

आपको याद दिला दें राहुल ने दुबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गठबंधन के सवाल को लेकर शनिवार को कहा था, ”सपा-बसपा को गठबंधन का हक है, लेकिन वहां पर कांग्रेस अपनी विचारधारा की लड़ाई पूरे दम से लड़ेगी। मायावती-अखिलेश ने जो फैसला लिया, ये उनका फ़ैसला है और मैं उसका आदर करता हूं। राहुल ने कहा कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में खुद को मज़बूत करना है। हमारी लड़ाई भाजपा की नफरत और बटवारे की विचारधारा से है और हम यूपी में पूरे भरोसे से लड़ेंगे।”

बता दें कांग्रेस को 2009 लोकसभा चुनाव में 21 सीटें मिली थीं जबकि, 2014 के चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर सिमट गई थी।
उम्मीद है कांग्रेस ने देश में अपनी नाकामी पर मंथन करलिया होगा और जो ग़लतियाँ करते हुए कांग्रेस औंधे मुंह गिर गयी थी आइंदा वो ऐसी ग़लतियाँ नहीं करेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

An Open Letter to Shri Yogi Adityanath Ji

Shri Yogi Adityanath Ji: Reflections on Governance and Social...

राहुल गांधी का अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्षों से सीधा संवाद

राहुल गांधी ने किया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला...

NEET UG 2026: पुनर्परीक्षा की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा

धर्मेंद्र प्रधान ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु NEET परीक्षा...

India at Paris VivaTech Summit 2026

PM Modi projects India as global hub of innovation...