कांग्रेस: 40% महिलाओं को टिकट देने की घोषणा !

*
क्या उत्तर प्रदेश मे कॉलेज छात्राओं को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है ?
—————————————-

Devendr Yadav Political Thinker

कांग्रेस और उसकी राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती प्रियंका गांधी के द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से 40% महिलाओं को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा के बाद देश पर उत्तर प्रदेश के राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा होने लगी कि कांग्रेस की घोषणा तो सही है मगर कॉन्ग्रेस 40% महिला उम्मीदवार लाएगी कहां से क्योंकि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पास मौजूदा वक्त में केडर ही नहीं है ?

इस सवाल का सबसे बड़ा जवाब उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हैं, प्रदेश कांग्रेस के पास अनेक कद्दावर बड़े नेता होने के बाद भी कांग्रेस ने एक साधारण नेता और कार्यकर्ता को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था ! उत्तर प्रदेश में बड़े-बड़े नामी ग्रामी कद्दावर नेता कांग्रेस संगठन के लिए जो काम नहीं कर पाए थे वह काम एक साधारण कार्यकर्ता ने अध्यक्ष बनने के बाद उत्तर प्रदेश में कर दिखाएं, अजय कुमार लल्लू के कारण कांग्रेस श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के अंदर मजबूती के साथ दिखाई देने लगी, उसी मजबूती का परिणाम है की श्रीमती प्रियंका गांधी ने जो उत्तर प्रदेश की प्रभारी महामं.त्री भी हैं उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40% महिलाओं को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया और घोषणा की . राजनैतिक गलियारों से आवाज आई की यह घोषणा प्रियंका गांधी का मास्टर स्ट्रोक है और ऐतिहासिक भी है, लेकिन सवाल भी उठा की कॉन्ग्रेस 40% महिला उम्मीदवार लायेंगी कहां से .

प्रियंका गांधी का मास्टर स्ट्रोक ऐतिहासिक तब कहलायेगा जब कॉन्ग्रेस युवा चेहरों को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारेगी ? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर युवा भारत की बात करते हैं, ऐसे में कॉन्ग्रेस उत्तर प्रदेश में 40% महिलाओं के साथ चुनावी मैदान में युवाओं को उतार कर एक और मास्टर स्ट्रोक लगाकर इतिहास रचेगी, क्या कांग्रेस का निशाना विश्वविद्यालय मैं अध्ययन कर रही छात्राओं पर अधिक होगा क्या ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार पढ़ाई कर रही या पढ़ाई करने के बाद बेरोजगार बैठी छात्राओं पर होगा ? यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन विधानसभा चुनाव में 40% महिलाओं को उम्मीदवार बनाने की घोषणा के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में पढ़ाई कर रही छात्राओं को मुफ्त में स्मार्टफोन और स्कूटी देने की भी घोषणा कर दी है यह घोषणा इस ओर इशारा कर रही है कि कॉन्ग्रेस ज्यादा से ज्यादा युवा महिलाओं को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने की तैयारी कर रही है ?

यूं तो प्रियंका गांधी का उत्तर प्रदेश में राजनीतिक आगमन महिलाओं को उचित न्याय दिलाने के रूप में शुरू हुआ था हाथरस की घटना ने श्रीमती प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय किया था, उनकी पोस्ट सक्रियता ने ही प्रियंका गांधी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनवाया था ! उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी अधिकांश समय महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ती हुई नजर आई और शायद इसीलिए उन्होंने नारा दिया कि मैं लड़की हूं मैं लडूंगी .

किसी भी राजनीतिक दल की बढ़ती प्रतिष्ठा का सही मायनों में आकलन, तब होता है जब सरकारी कर्मचारी उस दल की तरफ और दल के नेता की तरफ आकर्षित होने लगते हैं, किसी भी राजनैतिक पार्टी का आकलन सरकारी कर्मचारी सबसे पहले और सटीक रूप से करते हैं ! उत्तर प्रदेश में इन दिनों पुलिस कर्मियों के द्वारा प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी क्या यह इशारा कर रही है की आने वाले चुनाव में प्रियंका गांधी सबको चौका देने वाला राजनीतिक परिणाम देने जा रही है !
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.