सोनीपत: नगर निगम ने रात में उठाया 300 टन से अधिक कूड़ा

क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 30 से अधिक कूड़ा डालने वाले स्थानों की सफाई की।

इस दौरान 300 टन से अधिक कूड़ा ट्रालियों में भरकर मुरथल स्थित कूड़े से बिजली बनाने

वाले संयंत्र तक पहुंचाया गया।

नगर

निगम अधिकारियों की मौजूदगी और पुलिस बल के साथ अभियान शुरू किया गया।

एक टीम ने बाबा

धाम के पीछे, दूसरी ने 23 सेक्टर और तीसरी ने राठधना रोड स्थित कूड़ा डालने वाले स्थान

से कूड़ा उठाना शुरू किया। कबीर भवन, मुरथल रोड, दिल्ली रोड, रैन बसेरा, कपड़ा मार्केट,

शनि मंदिर, मॉडल टाउन, लहराड़ा और नई अनाज मंडी समेत कई क्षेत्रों से कूड़ा उठाया गया। जन्माष्टमी

से एक दिन पहले भी निगम की टीम ने 500 टन से अधिक कूड़ा उठाया था। लगातार सफाई अभियान

से लोगों को करीब एक माह बाद कुछ राहत मिली है। शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से

बदबू और गंदगी के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। दुकानदारों और नागरिकों ने भी चार

दिन पहले कई क्षेत्रों में खुद सफाई कर कूड़ा उठाना शुरू किया था।

व्यापारियों

का कहना है कि सफाई कर्मचारियों को अपनी मांगों के लिए विरोध करना है तो करें, लेकिन

दुकानदारों को कूड़े के बीच कारोबार करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने हड़ताली

कर्मचारियों से भी आग्रह किया है कि नागरिक और व्यापारी स्वयं सफाई करें तो इसमें बाधा

न डाली जाए।

मेयर

राजीव जैन ने कहा कि जनता की परेशानी और बढ़ते दबाव को देखते हुए नगर निगम ने कूड़े

के ढेर उठाने का काम शुरू किया है। जहां भी नागरिक सफाई कर कूड़े के ढेर लगाएंगे, वहां

निगम की टीम पहुंचकर कूड़ा उठाएगी। उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखने के लिए निगम स्तर

पर अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.