भीम आर्मी के समर्थन में पूरे देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन को रिहाई मंच का समर्थन

Date:

5 अगस्त 2017 लखनऊ । रिहाई मंच ने भीम आर्मी के राष्ट्रीय विरोध दिवस का समर्थन करते हुए कहा कि पूरे देश मे मुसलमानों और दलितों के ऊपर हो रहे हमलों पर चुप नहीं रहा जाएगा। मंच ने कहा कि भीड़ के नाम पर संघी गुंडे खुलेआम सत्ता संरक्षण में दलितों-मुसलमानों को पीट-पीटकर मार रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर कोई कार्यवाही करने के बजाए सिर्फ भाषणबाजी कर रहे हैं।

रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि 5 मई को शब्बीरपुर में दलितों के घरों में आगजानी की गई और इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले भीम आर्मी के नेताओं को जेल में डाल दिया गया। यही नहीं बल्कि भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर के ऊपर जेल में जानलेवा हमला भी किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मुसलमानों और दलितों के ऊपर सत्ता संरक्षण में हमले हो रहे हैं जिसके खिलाफ आज भीम आर्मी के समर्थन में पूरे देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन का रिहाई मंच समर्थन करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

डॉ. शम्स इक़बाल के प्रयास सराहनीय : डॉ. सैयद अहमद ख़ाँ

राष्ट्रीय उर्दू भाषा संवर्धन परिषद में पाँच वर्षों से...

Farangi Mahal: A Legacy of Scholarship

Farangi Mahal: A Legacy of Scholarship, National Service and...

Mamdani’s Rise Signals a Shift in NYC Democratic Politics

New York: The contrast on New York City's primary...

Jamiat treats in Free Medical Camp at Ajmer

Jamiat medical camp at Ajmer Urs treats 1,415 pilgrims...