भारत और अमेरिका के बीच आतंकवादी जांच सूचना विनिमय व्‍यवस्‍था

Date:

भारत सरकार और अमेरिकी सरकार की आधिकारिक एजेंसियों के बीच आज आतंकवादी जांच सूचना के आदान-प्रदान से संबंधित एक व्‍यवस्‍था पर हस्‍ताक्षर किया गया है। इस व्‍यवस्‍था पर केंद्रीय गृह सचिव श्री राजीव महर्षि और भारत में अमेरिका के राजूदत श्री रिचर्ड वर्मा ने हस्‍ताक्षर किए।

इस व्‍यवस्‍था के अनुसार दोनों पक्ष निर्दिष्‍ट संपर्क बिंदुओं के जरिये आतंकवाद से संबंधित जांच सूचना का घरेलू कानूनों एवं नियमों के तहत एक दूसरे से साझा करेंगे।

इस व्‍यवस्‍था से भारत और अमेरिका के बीच आतंकवाद के मुकाबले में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

याद रहे आतंकवाद के विरुद्ध अमेरिका द्वारा चलाये गए अभियान के विपरीत परीणाम सामने आये हैं ।9 /11 के बाद से पूरी दुनिया में आतंकवाद की घटनाओं में 200 गुना इज़ाफ़ा हुआ है और इसी दौरान लगभग 5 मिलियन लोग क़त्ल होचुके हैं जो दुनिया की तारिख में सबसे भयानक खूंरेजी का दौर कहा जाएगा ।
दुनिया इस राज़ से भी पूरी तरह परिचित है है की अमेरिका के राष्ट्रपति बुश , इराक अटैक के बारे में २०० बार झूट बोल चूका है ।और बुश ने इस सम्बन्ध में माफ़ी भी मांगी थी लेकिन तब तक इराक तबाह हो चूका था ।

ऐसे में भारत का अमेरिका के साथ आतंकवाद के मुक़ाबले जाँच सूचना समझौता कितना कामयाब होगा कहना मुश्किल है अलबत्ता भारत की आंतरिक क़ानून वयवस्था में दखल अंदाज़ी का रास्ता अमेरिका के लिए ज़रूर खुल जाएगा ।टॉप ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिला संशोधन बिल पर रेखा गुप्ता ने सदन में ऐसा क्यों बोला कि…

टॉप ब्यूरो ://28 अप्रैल को दिल्ली की CM रेखा...

तेल संकट से एयरलाइंस बेहाल, संचालन ठप होने की चेतावनी

EDITED TOP BUREAU एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने केंद्र...

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका-ईरान आमने-सामने, परमाणु मुद्दे पर तीखी बहस

न्यूयॉर्क, 28 अप्रैल (वेब वार्ता)। संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को अमेरिका...

बोंगांव रैली में मोदी का टीएमसी पर प्रहार

बोंगांव रैली में मोदी का टीएमसी पर प्रहार, ‘मां-माटी-मानुष’...