प्रधानमंत्री ‘ग्लोबल गोल कीपर अवार्ड’ से सम्मानित 

Date:

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र में स्वच्छ भारत अभियान के लिए प्रधानमंत्री ‘ग्लोबल गोल कीपर अवार्ड’ से सम्मानित

प्रधानमंत्री ने ग्लोबल गोल कीपर अवार्ड भारतीयों को किया समर्पित

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा 24 सितंबर, 2019 को ‘ग्लोबल गोल कीपर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र से इतर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को इस सम्मान से नवाजा गया।

प्रधानमंत्री ने यह सम्मान स्वच्छ भारत अभियान को जनांदोलन में परिवर्तित करने वाले और इसे अपने दैनिक जीवन का अंग बनाने वाले भारतीयों को समर्पित किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, “स्वच्छ भारत मिशन की कामयाबी भारत की जनता की बदौलत है। उन्होंने इसे अपना आंदोलन बना लिया और वांछित परिणामों की प्राप्ति सुनिश्चित की।”

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर इस सम्मान को प्राप्त करने को निजी स्तर पर महत्वपूर्ण क्षण करार देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान इस बात का प्रमाण है कि जब 130 करोड़ भारतीय कोई शपथ लेते हैं तो किसी भी चुनौती पर विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “पिछले पांच वर्षों में 11 करोड़ की रिकॉर्ड संख्या में शौचालयों का निर्माण किया गया। इस मिशन से देश के गरीबों और महिलाओं को सबसे ज्यादा लाभ हुआ।” प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाने के अलावा 11 करोड़ शौचालयों के निर्माण ने गांवों में आर्थिक कार्यकलापों को प्रोत्साहन भी दिया।

वैश्विक स्वच्छता कवरेज में सुधार लाने के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अन्य देशों के साथ अपनी विशेषज्ञता और अनुभव साझा करने को तैयार है ताकि स्वच्छता की कवरेज बढ़ाने की दिशा में सामूहिक प्रयास किये जा सकें।

प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया मूवमेंट और जल जीवन मिशन जैसे मिशन मोड अभियानों के माध्यम से निवारक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में किए गए भारत के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

 

।।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...

क्या देवता मांस खाते थे?

भगवान राम और अन्य देवताओं की खानपान की आदतों...