कर्नाटक में चुनाव-प्रचार के दौरान बोले राहुल – अमित शाह ‘हत्या के आरोपी’


बेंगलुरु : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटका में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि लोग यह भूल गए हैं कि एक व्यक्ति जो ईमानदारी और शिष्टाचार की बातें करता है, वह ‘हत्या का आरोपी’ है.
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘अमित शाह हत्या के आरोपी हैं, ठीक? सर्वोच्च न्यायालय ने लोया मामले में इसका उल्लेख किया है. इसलिए, मुझे नहीं लगता कि अमित शाह की कोई विश्वसनीयता है.’
उन्होंने कहा, “उनकी पृष्ठभूमि को देखिए, यह देखिए कि वह किस चीज के लिए जिम्मेदार रहे हैं, राजनीति के उनके तरीके को देखिए.” राहुल ने कहा, “भारत में लोग भूल गए हैं कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हत्या के एक आरोपी हैं. जो पार्टी ईमानदारी और नैतिकता की बात करती है, उसका अध्यक्ष हत्या का आरोपी है.”
राहुल ने कहा अब कर्नाटका में देखें ,प्रधानमंत्री द्वारा एक भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर राज्ये के साथ नाइंसाफी की है , उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “हम प्रधानमंत्री से पूछ रहे हैं कि कृपया कर्नाटक के लोगों को बताइए कि आपने क्यों जेल काट चुके एक भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना. कर्नाटक के लोग जानना चाहते हैं कि क्यों मोदी एक साफ़ सुथरी छवि का उम्मीदवार नहीं चुन सके.”
राहुल ने आगे निशाना साधते हुए कहा कि लोग आपसे यह भी जानना चाहते हैं कि मोदी जी ने रेड्डी बंधुओं के आठ उम्मीदवार खड़े किये ,क्या मजबूरी थी मोदी जी की ,राहुल ने कहा जिन्होंने कर्नाटक की जनता के 35,000 करोड़ रुपये लूट लिए उनको जेल में होना चाइये था या असेंबली में ?
राहुल ने ट्वीट किया, “कर्नाटक में स्वच्छ राजनीति और गंदी राजनीति के बीच सीधा मुकाबला है. माफिया बनाम आम लोग. भाजपा जहां भ्रष्ट रेड्डी गैंग के साथ चुनाव लड़ रही है, हम अपने उम्मीदवारों को धन देने के लिए सही तरीका अपना रहे हैं. अपना योगदान देकर हमारे उम्मीदवारों का समर्थन करें.”
राहुल ने साफ़ साफ़ कर्नाटक की जनता को बता दिया की आप खुद अच्छे बुरे का फैसला कर सकते हैं , अभी लगाम आप के हाथ में है प्रदेश को जहाँ चाहें लेजा सकते हैं , मगर सवाल यह पैदा होता है की क्या कांग्रेस ने 224 के 224 दूध के धुले उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं , कांग्रेस पर भी आरोप है की उसने टिकट बटवारे के दौरान इस बात का ख्याल नहीं रखा की बेदाग़ और इन्साफ पसंद तथा नैतिकतावादी उम्मीदवारों को मैदान म,ें लाया जाता . एंटी बीजेपी वोटर की कांग्रेस के कई उम्मीदवारों को वोट देना वास्तव में सिर्फ मजबूरी होगी वरना वो भी कोई अच्छे प्रत्याशी नहीं हैं . टॉप ब्यूरो