गाय से ज़रूरी हैं मानवता, इंसान खत्म हो गए तो….:महाराज

Date:

जैन धर्म गुरु विमलसागरसूरीश्वरजी महाराज का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमे वे देश में गौरक्षा के नाम हो रही हिंसा पर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं. वीडियो में कह रहे हैं कि ‘मैं पशु पक्षियों की सुरक्षा को इतना जरुरी नहीं समझता. मैं समझता हूँ की पहले इंसान की सुरक्षा जरूरी है. जिस तरह से पशुओं के नाम पर कत्लखाने देश में खोले जा रहे हैं. उससे इंसान की सुरक्षा खतरे में हैं और अगर इंसान ही जिन्दा नहीं बचेगा तो पशुओं को कौन पूछेगा. कहाँ से पशुओं को पालने के लिए गौशाला खोलोगे और जीव दया धर्म का पालन करोगे. ऐसा चलता रहा तो आपकी संस्कृति और धर्म जल्द ही खत्म हो जायेगा.

वे कहते हैं कि इस पर एक बहुत बड़ी बहस हो सकती है. हम पशुओं के कत्ल की फ़िक्र कर रहे हैं जबकि हमारी खुद की जान दांव पर लगी है. उसकी फ़िक्र करो. पशु कभी कत्ल के लिए कतारों में खड़ा नहीं होता लेकिन आज कल समझदार और पढ़ा लिखा इंसान कतारों में खड़ा है.

उन्होंने कहा कि इस दौड़  में मुसलामानों, सिखों और यहूदियों को गिनती में नहीं ले रहा क्यूंकि वह लोग बहुत समझदार हैं. वह कुछ भी कर लें। लेकिन वह अपने धर्म और संस्कृति, परंपरा, सिद्धांतों साहित्य के खिलाफ कभी नहीं जाते हैं क्यूंकि उन्हें उसपर बहुत गर्व है. वे गौरवशाली लोग हैं। वह हमेशा इन्हे साथ लेकर चलते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...