कन्हैया होंगे गिरफ्तार ? क्या कन्हैया को होगी सज़ा?

Date:

कन्हैया कुमार ने कहा ये चुनावी स्टंट -मोदी सरकार धन्यवाद

नई दिल्ली: JNU में देश विरोधी लगाए गए नारों के मामले में एक बार फिर गर्मी आगई है ,और क्यों न आये चुनाव भी आगये हैं ,ज़ाहिर है जो कुछ 5 वर्षों में नहीं होता वो सब कुछ आखिरी दिनों में होना बनता है .जेएनयू (JNU) नारेबाजी मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट पर कन्हैया कुमार ने कहा है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई है.

एक खबर के अनुसार कन्हैया ने कहा अगर यह सच है तो दिल्ली पुलिस को इस मामले में सबूत पेश करना चाहिए. कन्हैया कुमार ने एनडीटीवी से फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले की त्वरित सुनवाई हो. उनका दावा है कि दिल्ली पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है.

कन्हैया ने कहा अज्ञात एफआईआर पर मेरी गिरफ्तारी की गई थी. उन्होंने कहा कि न्याय प्रक्रिया पर मुझे पूरा भरोसा है और कोर्ट में सरकार की साजिश का पर्दाफाश हो जाएगा.गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने जेएनयू (JNU) मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट सोमवार को दाखिल कर दी है. गवाहों के हवाले से चार्जशीट में बताया गया है कि कन्हैया कुमार ने भी देश विरोधी नारे लगाए थे. पुलिस का कहना है की कन्हैया का भाषण देते हुए एक वीडियो भी मिला है. इसके साथ ही कहा गया है कि कन्हैया को पूरे कार्यक्रम की पहले से जानकारी भी थी , जबकि कन्हैया इस बात इंकार करते रहे हैं .

बता दें ये चार्जशीट सेक्शन-124 A,323,465,471,143,149,147,120B के तहत पेश की गई है. चार्जशीट में कुल 10 मुख्य आरोपी बनाए हैं जिसमें कन्हैया कुमार,उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य हैं. चार्जशीट में मुख्य आरोपी कन्हैया कुमार, अनिर्बान भट्टाचार्य, उमर खालिद, सात कश्मीरी छात्र और 36 अन्य लोग हैं.
कन्हैया कुमार ने कहा पीएम मोदी झूठी खबरों के ‘विश्वकोष’ हैं .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कमज़ोर होता लोकतांत्रिक दायरा और पीएम की उपलब्धियां

राम पुनियानी इस साल 10 जून को मोदी निरंतर भारत पर शासन...

Greater Israel: A Fringe Vision, Not a Political Reality

Introduction Few political and religious narratives have generated as much...

होर्मुज़ पर घमासान: अमेरिका का हमला, ईरान की चुनौती

अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर: अमेरिकी हमले पूरे, ईरान...

दीदी की ‘घर वापसी’, इतिहास का घूमता पहिया

कपिल बर्मन(जागृत भारत) दीदी की 'घर वापसी' के कयास: संघर्ष,...