कर्नाटका कांग्रेस में आपसी घमासान शुरू

Date:

 Karnatka TOP Bureau:/Mudeen Bagayat

कर्नाटका कांग्रेस के लिए नई चुनौती , बीजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बग़ावत का सुर हुआ बुलंद ,बागवान के खिलाफ जनता का ग़ुस्सा फूटा

कर्नाटक के बीजपुर ज़िले में सिटी से वर्तमान विधायक डॉ मक़बूल बागवान के खिलाफ जिला कांग्रेस कार्येकर्ता तथा जनता का आक्रोश आखिर सड़क तक आ पहुंचा .बीजापुर जिला कांग्रेस में महीनो से जो लावा पनप रहा था वो आखिरकार फट पड़ा है जिसकी आग में कई विधान सभा सीट्स झुलस सकती हैं , इस मुद्दे पर यदि कर्नाटका प्रदेश कांग्रेस कमीटी समय रहते संज्ञान नहीं लेती है तो इसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं ।

बागवान पर आरोप है की उन्होंने कम्युनिटी की करोड़ों की जायदाद को खुर्दबुर्द किया है और किसी भी धर्म या बरादरी को कोई लाभ नहीं पहुंचाया है ,और न ही कोई विकास के कार्य हो पाये हैं .
याद रहे पिछले विधान सभा चुनाव में election से 20 दिन पहले ही बागवान JDS से कांग्रेस में शामिल हुए थे कांग्रेस के नए चेहरे को देख जनता और कांग्रेस कार्येकर्ता एक बारी सटपटा गए थे , किन्तु प्रदेश में कांग्रेस के लिए मुस्लिम समाज तथा दलित समाज की सहानुभूति के चलते वो अपनी सीट निकाल ले गए थे .इसके अलावा बीजापुर की दो बड़ी दरगाहों के नाज़ों और सज्जादा नशीनों का भी भरपूर सहयोग मिला था .

किन्तु इस बार उनके विरुद्ध जनता के साथ खुद कार्येकर्ता सड़कों पर आगये हैं जिसका सीधा असर जिला कांग्रेस की सेहत पर पड़ सकता है . जिला कांग्रेस कार्येकर्ताओं का मानना है की यदि इस बार बागवान को कांग्रेस का टिकट होता है तो न सिर्फ यह सीट हारेंगे बल्कि राज्ये में भी इसका मैसेज ग़लत जा सकता है , बीजापुर के एक कौंसलर ने बताया की यदि बागवान को कांग्रेस का टिकट हुआ तो तो सिटी के सभी कांग्रेस कौंसलर्स अपना आज़ाद उम्मीदवार खड़ा करेंगे और वो कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती होगी .

हालांकि बीजापुर के दुसरे कौंसलर अब्दुल रज़्ज़ाक़ होती से बात की और उनसे उनकी दावेदारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा में ३० वर्षों से कांग्रेस का कार्येकर्ता हूँ मैं कांग्रेस के प्रति वफादार हूँ मुझे टिकेट मिलना न मिलना मानी नहीं रखता बल्कि बागवान जी को टिकट मिलना ज़रूर कांग्रेस के लिए नुकसान जो हम नहीं चाकहते . जब उनसे पूछा गया की आपको JDS , MIM , और SDPI की ओर से टिकट का ऑफर आता है तो आपका क्या रुख होगा , उन्होंने दो टूक कहा मैं कांग्रेस के साथ बग़ावत नहीं कर सकता , मेरा कांग्रेस के साथ 30 वर्ष पुराण रिश्ता है , और मेने अपना खर्च करके यह रिश्ता क़ायम रखा है .

जब कर्नाटका में कांग्रेस की साख उसका लोक सभा आम चुनाव के लिए भविष्य कहहि जारही है ऐसे में कर्नाटका प्रदेश और आल इंडिया कांग्रेस समिति की ज़िम्मेदारी और जवाब देहि बढ़ गयी है .Top Bureau

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...