पटना: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में फूट की खबरों के बीच शनिवार को पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाराज़ नेता शरद यादव पर जमकर हमला बोला. नीतीश ने शरद यादव से दो टूक कहा, अगर समर्थन है तो दो-तिहाई सदस्यों के साथ पार्टी तोड़कर दिखाएं, नहीं तो सदस्यता खोने का इंतजार करें.
नीतीश कुमार पटना में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद राष्ट्रीय परिषद के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. नीतीश ने अपने भाषण में शरद यादव के साझा विरासत कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि ‘साझा विरासत’ केवल परिवारवाद के लिए है.
