वांशिगटन सुंदर वेस्टइंडीज के साथ कोलकाता में टी-20 क्रिकेट श्रृंखला में, चोट के कारण, नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक वक्तव्य में कहा कि उनकी जगह कुलदीप यादव को लिया गया है। अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के साथ तीसरे एक दिवसीय मैच में फील्डिंग के दौरान सुंदर की पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।
