वैश्विक मंच पर भारत, अल्पविकसित देशों के साथ खड़ा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत वैश्विक मंचों पर विकासशील और अल्‍प-विकसित देशों के मुद्दों को मजबूती से उठा रहा है। श्री मोदी ने कहा कि भारत ने सभी देशों के विकास में यथासंभव योगदान देने का निरंतर प्रयास किया है।

वे आज नई दिल्ली के संविधान सदन में राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्ष और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने यह दिखाया है कि लोकतांत्रिक संस्थाएं और प्रक्रियाएं आज लोकतंत्र को स्थिरता, गति तथा व्यापकता प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था के रूप में उभरा है।

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने कहा कि भारतीय संसद के सात दशकों से अधिक के सफर में, जन-केंद्रित नीतियों और कल्याणकारी कानूनों के निर्माण के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.