
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: इस बार भी मुसलमान वोट बैंक रहेगा या सत्ता का हिस्सेदार बनेगा?
समाजवादी पार्टी के लिए सबसे बड़ा सवाल, आज़ाद समाज पार्टी–AIMIM के नए प्रयोग की सबसे बड़ी परीक्षा
विशेष राजनीतिक विश्लेषण
उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई दिलचस्प मोड़ आगये हैं। लेकिन सबसे इम्पोर्टेन्ट है प्रदेश के मुसलमानों की आगामी चुनावों में क्या रणनीति रहेगी? और तथाकथित सेक्युलर पार्टियों का रुझान क्या रहा है?
आज़म खान की रिहाई के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति और 2027 के चुनावों को लेकर मुस्लिम वोट समीकरण और सपा की रणनीति पर चर्चाएं तेज हैं; 19 नवंबर 2026 तक की जानकारी के अनुसार, ये राजनीतिक विश्लेषण और टिप्पणियां बदल सकती हैं।
उत्तर प्रदेश में यादव , जाट, दलित और पिछड़ों को लेकर सामाजिक आधार पर राजनीतिक दल बने, फिर उन्ही में से मुख्यमंत्री बने, सरकारें बनीं और जितना मुमकिन हो सकता था उन मुख्यमंत्रियों ने अपने समुदाय का भला किया। लेकिन उत्तर प्रदेश की लगभग 19 प्रतिशत आबादी वाला समुदाय दूसरों को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट देने वाला मुसलमान, अपने राजनीतिक प्रतिनिधित्व की शर्तें आखिर कब तय करेगा?
अब यह चर्चा का विषय बन गया है| और आज़म खान को सज़ा अपने ही शहर रामपुर के कुछ लोगों को प्रताणित करने की वजह से नहीं बल्कि North India में AMU के बाद दूसरी कोई University क़ायम करने की यह सजा बताई जाती है. और जिस तरह से University को जिस तरह से बंद करने की साज़िश रची गई उससे इस बात की तस्दीक़ होती है.
इस मौके पर मुस्लिम समाज और उसके राजनितिक और धार्मिक नेताओं से हमारा एक तीखा सवाल है? क्या हमेशा की तरह इस बार भी अपनी मजबूरी बताकर किसी So called secular सियासी दल की गोद में बिठाया जाएगा? या 2027 में अपनी राजनीतिक ताक़त को सत्ता की हिस्सेदारी में बदलने की आप कोई रणनीति बनाएंगे ? या कम से कम इन सेक्युलर पार्टियों के साथ सोशल सिक्योरिटी, सत्ता में हिस्सेदारी और इन्साफ हासिल करने का शर्तों के साथ कोई लिखित समझौता किया जाएगा?
और दूसरी तरफ समाजवादी के शीर्ष नेतृत्व से बड़ा सवाल, समाजवादी पार्टी से मुसलमान अपना दामन छुड़ा ले, तो पार्टी किसके बल पर राज करेगी? जबकि मुसलमान के पास प्रदेश में दूसरे विकल्प मौजूद हैं. खुद भाजपा के साथ भी मुस्लिम जाकर एक प्रयोग कर सकता है. वफ़ा कैसी कहाँ का इश्क़ जब सर फोड़ना ठहरा – तो ए संगे दिल तेरा ही संगे आस्ताँ क्यों हो.
जब मुसलमान पर ज़ुल्म ही होने हैं बुलडोज़र ही चलने हैं धार्मिक स्थल ही टूटने हैं तो फिर बीजेपी के साथ जाकर ही देखा जा सकता है शायद ज़ुल्म का पैमाना कुछ कम हो जाए. लेकिन उसके बाद सेक्युलर पार्टियां, सांप्रदायिक बन सकती हैं ऐसा भी अंदेशा जताया गया है . क्योंकि राजनीती में अवाम नहीं सत्ता Important होती है, यह जनता भी जानती है .
अगर अखिलेश यादव के दिमाग़ में यह बात है कि मुसलामानों का वोट समाजवादी को देना क़ौम की मजबूरी है, और मुसलमान हर हाल में SP के ही साथ जाएगा, तो मुस्लिम मतदाता समाजवादी पार्टी से यह क्यों न पूछे कि उसके समर्थन के बदले पूरे समुदाय के नागरिक अधिकार सुनिश्चित होंगे?? या सिर्फ क़ौम के कुछ सौदागरों को ही नवाज़ा जाएगा? प्रदेश में वोट प्रतिशत के हिसाब से मुसलमानों को उनकी हिस्सेदारी दी जाएगी या अँधा रेवड़ियां ही बंटेगा??
आज का विश्लेषण किसी पार्टी का प्रचार या विरोध नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में एक दशक के चुनावी इतिहास, सामाजिक समीकरणों और आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव में मीम और भीम के नए राजनीतिक प्रयोग की भी पड़ताल है।
दोस्तों, 2012 में जब समाजवादी पार्टी सत्ता में आई तब प्रदेश में BSP की सरकार थी और मायावती मुख्यमंत्री थीं. उस वक़्त विधानसभा की 403 सीटों में समाजवादी पार्टी ने 224 यानी 55.6%सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया और उसे कुल 29.13 प्रतिशत वोट मिले थे। बहुजन समाज पार्टी को 25.91 प्रतिशत वोट मिला और 80 सीटें मिलीं। सिर्फ 3.4% वोट के फ़र्क़ से 114 सीटों से BSP को हार हुयी जबकि वोटों का मार्जिन सिर्फ 3.22 % ही था .
और यह First-Past-the-Post (FPTP) चुनाव प्रणाली के चलते हुआ. भारत में इसे आम तौर पर “सर्वाधिक मत से जीतने की प्रणाली” कहा जाता है। जबकि दुनिया के कई लोकतान्त्रिक देशों में ऐसा नहीं होता. भारत में ऐसा भी हुआ है कि वोट PERCENTAGE कांग्रेस का ज़्यादा है जबकि हुकूमत कम प्रतिशत वोट वाली बीजेपी ने बनाई .
1996 का लोकसभा चुनाव इसका स्पष्ट उदाहरण है
– कांग्रेस को 28.80% वोट और 140 सीटें मिलीं ।
– बीजेपी: 20.29% वोट लेकर 161 सीटें जीत गई ।
कांग्रेस का वोट प्रतिशत ज़्यादा था, लेकिन बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी और अटल बिहारी वाजपेयी ने सरकार बनाई। हालांकि, यह सरकार केवल 13 दिन चली, क्योंकि वह बहुमत साबित नहीं कर सकी।
इसके बाद 1998 का लोकसभा चुनाव भी हमारे सामने है
– कांग्रेस: 25.82% वोट और 141 सीटें जीती ।
जबकि बीजेपी को 25.59% वोट के साथ 182 सीटें मिलीं ।
यानी बीजेपी ने 41 सीटें ज़्यादा जीतीं और गठबंधन के सहयोग से सरकार बनाई. यहां वोट परसेंटेज और गठबंधन के समीकरण की एहमियत से भी आप इंकार नहीं कर सकते.
हम 2012 के UP असेंबली चुनाव की बात कर रहे थे , इसमें भाजपा को लगभग 15 प्रतिशत वोट और 47 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 11.65 प्रतिशत वोट और 28 सीटें ही मिल सकीं थीं।
अगर यहाँ मुस्लिम वोट की बात करें तो समाजवादी पार्टी को मुस्लिम 39 से 41% वोट मिला था. बसपा को 20 प्रतिशत, कांग्रेस को 18 प्रतिशत और भाजपा को 7 प्रतिशत समर्थन देकर उनकी झोली को भी खाली नहीं लौटाया। मुस्लमान वोट बांटने में बहुत दरयादिली दिखाता है. और खुद दरिया के मगरमच्छों से डसा भी जाता है
आपको बता दें , यादव मतदाताओं ने 2012 UP विधान सभा चुनाव में अपनी समाजवादी पार्टी को लगभग 66 प्रतिशत और जाटव समाज ने अपनी पार्टी बसपा को लगभग 62 प्रतिशत वोट देकर समर्थन जुटाया था । याद रहे, मुसलमान उत्तर प्रदेश में कांग्रेस , जनता दल , समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी को समर्थन जुटाने और जिताने का काम करता रहा.
लेकिन किसी मुख्यमंत्री ने भी मुस्लमान के नागरिक अधिकारों का ख्याल नहीं रखा और न ही राजनितिक हिस्सेदारी का, बस हिन्दू मुस्लिम दंगों का डर और साम्प्रदायिकता का ख़ौफ़ दिखाकर या अपना हक़ समझकर मुसलमान का वोट सभी पार्टियां हड़पती रही हैं .
हालांकि यह सब लोकतांत्रिक सिस्टम के तहत ही हो रहा होता है , इसमें असंवैधानिक कुछ भी नहीं हो रहा था। मगर राजनीतिक प्रतिनिधित्व के सवाल पर यह पूछना वाजिब है कि जिस समुदाय का समर्थन किसी दल की जीत में योगदान देता है, उसी समुदाय को निर्णय लेने की प्रक्रिया में कितनी जगह मिलती है? और यह सवाल मुसलमानों के परिपेक्ष में हर एक REGIME पर लागू होता है, चाहे सरकार किसी भी पार्टी की हो, !!! भाजपा को छोड़कर !!! , क्योंकि भाजपा को मुसलमानो का निर्णायक वोट मिलता ही नहीं है।
इसके बाद आया 2017 का विधानसभा चुनाव इसमें भाजपा ने ऊंची छलांग लगाते हुए 47 से 312 सीटों का भारी बहुमत हासिल किया और 39.7 प्रतिशत वोट हासिल किए। समाजवादी पार्टी 224 से 47 सीटों पर सिमट गई और 21.8 प्रतिशत वोट मिले। बसपा को 19 सीटें और लगभग 22.2 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस को सिर्फ़ 7 सीटें और लगभग 6.25 प्रतिशत वोट ही मिल सके थे । याद रहे यह चुनाव समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था.
यहाँ यह बात ध्यान रखने की है , भाजपा ने सिर्फ़ अपने पारंपरिक समर्थकों के भरोसे यह चुनाव नहीं जीता। बल्कि बीजेपी ने OBC और गैर-जाटव दलितों के बीच भी अपनी पैठ बढ़ाई। अपना दल जैसे सहयोगियों और सामाजिक समीकरणों को बनाने में उसकी रणनीति सफल रही ।
यानी भाजपा ने अपने सामाजिक और राजनितिक आधार का विस्तार करके सरकार बनाई , जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस अपने पारम्परिक वोट बैंक को अपनाने और प्रभावी चुनावी गठबंधन को सफल बनाने में नाकाम रही।
2017 के मुस्लिम मतदान के संबंध में अलग-अलग सर्वेक्षणों के आँकड़े अलग हैं। CSDS के एक सामाजिक-समूह आधारित विश्लेषण में लगभग 41 प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी, 20 प्रतिशत कांग्रेस, 19 प्रतिशत बसपा और 9 प्रतिशत मुस्लिम वोटर ने भाजपा का समर्थन किया। दूसरी ओर, India Today के चुनाव-पश्चात सर्वेक्षण ने समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के लिए मुस्लिम समर्थन को लगभग 70 प्रतिशत बताया था ।
यहाँ अखिलेश यादव के लिए एक सीख थी । समाजवादी पार्टी को सत्ता में आने के लिए मुस्लिम समर्थन के साथ अन्य सामाजिक समूहों का वोट भी चाहिए। और मुस्लिम मतदाता के लिए भी एक सबक था—किसी पार्टी को बड़ी संख्या में वोट देना और उस पार्टी को सत्ता तक पहुँचा देना, दोनों अलग बातें हैं।
अब एक नज़र 2022 के चुनाव पर डालते हैं
इस चुनाव में भाजपा ने 255 सीटें और लगभग 41.29 प्रतिशत वोट हासिल किए। समाजवादी पार्टी को 111 सीटें और लगभग 32.06 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस को लगभग 2.33 प्रतिशत वोट और दो सीटें मिलीं।
यहाँ यह बात क़ाबिल इ ग़ौर है लगभग 81 प्रतिशत मुस्लिम वोट की वजह से समाजवादी पार्टी का वोट प्रतिशत तो बढ़ा, और 47 से 111 सीटों पर SP पहुँच गई, लेकिन वह सत्ता तक नहीं पहुँच सकी। मायावती के मुस्लिम मुखालिफ बयान के चलते बसपा को मुस्लिम वोट की नाराज़गी की वजह से भारी नुकसान हुआ. बसपा का वोट 22.2 प्रतिशत से घटकर लगभग 12.88 प्रतिशत रह गया और पार्टी को सिर्फ एक सीट मिल सकी। कांग्रेस को लगभग 3 प्रतिशत जबकि भाजपा गठबंधन को लगभग 7–8 प्रतिशत मुस्लिम समर्थन मिलने का अनुमान सामने आया।
मुस्लिम वोट के अपार समर्थन के कारण समाजवादी पार्टी की सीटें 47 से बढ़कर 111 हुईं। मगर समाजवादी पार्टी नेता दुसरे सामाजिक समूहों का पर्याप्त समर्थन हासिल करने में नाकाम रहे। अगर बीजेपी के 41.29 % वोट में से सिर्फ 6% OBC और SC, ST के समूह में से वोट मिला होता तो SP का 38.6 % वोट हो जाता उधर बीजेपी के पास 35.29 रह जाता. इसी मार्जिन में समाजवादी पार्टी अपनी सरकार बना सकती थी.
******** ख़ास बात यह है की 2012 में मुस्लिम समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ था, 2017 में भी समाजवादी को बड़ा मुस्लिम समर्थन मिला और 2022 में अपार 81%मुस्लिम समर्थन सपा गठबंधन के साथ चला गया, तो क्या मुस्लिम समुदाय की हर समस्या का समाधान केवल SP को वोट देने में है? या इस बार इस राजनितिक कमज़ोरी को दूर करने के बारे में कोई मज़बूत रणनीतिक समीक्षा भी की जायेगी? और इस समीक्षा बैठक का हिस्सा कौनसा तब्क़ा रहेगा? मज़हबी रहनुमा, मिल्ली तंज़ीमें, राजनितिक सलाहकार, सोशल एक्टिविस्ट या फिर intellectuals यानी बुद्धिजीवी वर्ग?