उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

Date:

मौसम समाचार :उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, केंद्र की हालात पर नज़र

उत्तराखंड में एक हजार करोड़ के नुकसान का अनुमान

   
TOP Bureau :देश के कई हिस्सों में प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप जारी है . इसी दौरान मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड में 115.6 से 204.4 मिमी तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही कहा है कि प्रभावित इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की भारी आशंका है। इसके अलावा आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है।

पहले से भारी बारिश, भूस्खलन से तबाही झेल रहे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग ने इन सात राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

इन दोनों राज्यों में पिछले कुछ हफ्तों में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते भयानक तबाही हुई है। इन राज्यों में 250 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान भी हुआ है। जबकि मौत और माली नुकसान का आंकड़ा इससे कहीं ज़्यादा होने का इमकान जताया जा रहा है . पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 22 और 23 अगस्त को 115.6 से 204.4 मिमी तक भारी बारिश का अनुमान है।

पूर्वी यूपी में 21 से 24 अगस्त तक जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राजस्थान के साथ ही पूर्वोत्तर के राज्य असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में अगले तीन दिनों तक जोरदार बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के हालात पर 24 घंटे नजर रख रही है। स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार को आवश्यक राहत और वित्तीय मदद प्रदान कर रही है। बचाव और राहत के लिए एनडीआरएफ की 20 टीमें, सेना की 9 टुकड़ियां और वायुसेना के 3 हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं।

शिमला भूस्खलन में 17 हुई मृतकों की संख्या, 13 अभी लापता
शिमला में 14 अगस्त को हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है ,13 अभी लापता बताये गए हैं । राहत-बचाव टीम ने हादसे के सातवें दिन रविवार को एक और शव बरामद किये जाने का दावा किया । बाक़ी की तलाश की जा रही है।

उत्तराखंड एक हजार करोड़ का नुकसान, सीएम ने केंद्र से मांगी मदद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य को प्राकृतिक आपदाओं से अब तक 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा हम केंद्र सरकार से मदद मांगेंगे।साथ ही कहा कि हरिद्वार जिले में बाढ़ और जलभराव से 21 हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल खराब हुई। सड़कों और पुलों को भारी क्षति पहुंची है। बारिश कम होने के बाद सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू करने बात भी कही गयी है ।TOP Bureau

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Mamdani’s Rise Signals a Shift in NYC Democratic Politics

New York: The contrast on New York City's primary...

Jamiat treats in Free Medical Camp at Ajmer

Jamiat medical camp at Ajmer Urs treats 1,415 pilgrims...

Indo-Saudi Arab biletral ties and Role of Dr. Suhel

Ambassador Suhel Ajaz Khan Leaves Riyadh, But Questions Remain...

Indo-Greek Defence Partnership

Indo-Greek Defence Partnership, promising move for both nations Indo-Greek Defence...