वाराणसी के मेगा पटाखा मार्केट में जबरदस्त भीड़, नौजवानों में विशेष उत्साह

वाराणसी, 07 नवम्बर (हि. स.)। वाराणसी में नाटीइमली स्थित भरत मिलाप मैदान में दीपावली पर्व से पहले लगाए गए मेगा पटाखा मार्केट में शनिवार को शाम के समय जबरदस्त भीड़ पटाखे को खरीदने के लिए उमड़ पड़ी। इस बार दीपावली में लोगों में सितारा बम, बड़े अनार, फूलझरियों, साउंड रॉकेट, मिर्ची बम और पैराशूट खरीदने को लेकर बड़ा उत्साह दिखाई दिया।

मेगा पटाखा मार्केट में दुकानदार राज ने बताया कि दीपावली पर बच्चों के लिए विशेष रूप से फुलझरिया बेचने के लिए मंगाई गई है। यह फुलझरिया 50 रुपए पैकेट से लेकर दो सौ रुपये प्रति पैकेट तक उनकी दुकान पर उपलब्ध है। रॉकेट के रेट इस वर्ष बढ़ गए हैं। छोटा रॉकेट पैकेट दो सौ रुपए और बड़ा रॉकेट पैकेट तीन सौ से लेकर पांच सौ रुपए पैकेट तक बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.