पुलिस ने लौटवाए साइबर ठगी का शिकार पीड़ितों को 82,728 रुपये

फिरोजाबाद, 30 सितंबर । पुलिस की साइबर सेल टीम ने बुधवार को त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को उनकी ठगी गई धनराशि में से 82,728 रुपये वापस कराये है। पैसे वापस पाकर पीड़ितों के चेहरे पर खुशी आई है।

पहली घटना में शिकोहाबाद निवासी कुमारी तनु के साथ साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कुल 80,000 रुपये की साइबर ठगी की थी।

दूसरी घटना में शिकोहाबाद निवासी रमेश बाबू के साथ साइबर अपराधियों ने सिम बदल कर कुल 2,48,000 रूपये की साइबर ठगी की थी।

थाना उत्तर क्षेत्र निवासी रूमाल सिंह के साथ साइबर अपराधियों ने फोन हैक कर के कुल 50 हजार रुपये की साइबर ठगी की थी। तीसरी घटना में थाना उत्तर क्षेत्र निवासी रुमाल सिंह के साथ साइबर अपराधियों ने फोन हैक कर 50 हजार रुपए की ठगी की थी।

पीड़ितों ने इन घटनाओं के संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी।

शिकायत प्राप्त होंने के उपरान्त साइबर सेल टीम ने इन प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक, भुगतान माध्यमों से समन्वय स्थापित कर ठगी की धनराशि को ट्रेस एवं होल्ड कराने की कार्यवाही की गयी।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही से पीड़िता तनु को 28,257 रुपये, पीड़ित रमेश बाबू को 24,500 रुपये व पीड़ित रुमाल सिंह को 29,971 रुपये वापस कराए है।

पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध की किसी भी घटना में तत्काल कार्यवाही करें तथा घटना की सूचना 1930 साइबर हेल्पलाइन पर दें, ताकि ठगी की धनराशि को समय रहते होल्ड, फ्रीज कराने की संभावना बढ़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.