मुठभेड़ में पश्चिम बंगाल का अभियुक्त घायल, तीन गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 08 सितंबर । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में टूण्डला थाना की पुलिस टीम ने सोमवार देर रात को सर्राफा की दुकान से नकबजनी की घटना करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हैं, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़ा गया अभियुक्त पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसके दो साथी भी पकड़े गए हैं।

टूंडला क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार चौरसिया ने मंगलवार को बताया कि 03 जुलाई को श्री जी ज्वैलर्स कस्बा टूण्डला सर्राफ दुकान से नकबजनी की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में थी। सोमवार की देर रात को जब टूंडला थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्हें बदमाशों की लोकेशन का पता चला। इसके बाद वह फोर्स के साथ पुराने वाईपास गेल गैस प्लांट से पहले खाली पड़े प्लॉट को चाराें तरफ से घेर लिया, जहां बदमाश चोरी के माल को बेचने व नयी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

पुलिस टीम को देखकर एक बदमाश ने तमंचे से दो फायर किए। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ। उसके दो साथियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनकी पहचान मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी सौदागर शेख,जो हाल फिलहाल गाजियाबाद में रह रहा था। उसके साथी फिरोजाबाद निवासी गंगा उर्फ गौरव और एटा निवासी अजीत कुमार के रूप में की हैं।

अभियुक्तों के कब्जे से तमंचा मय खोखा, सफेद धातु चाँदी का सामान, दो ऑक्सीजन सिलेण्डर व एक गैस का 05 लीटर का छोटा सिलेण्डर लाल रंग व एक इलेक्ट्रिक तराजू व एक सब्बल लोहे का व एक छेनी लोहे की व एक पेचकस व 10 हजार रुपये बरामद हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.