UP पुलिस ने SAI की FIR पर किया गिरफ्तार

Date:

उत्तर प्रदेश पुलिस ने भारतीय खेल प्राधिकरण की एफआईआर पर कार्रवाई की, तीन लोगों को जमीनी स्तर के एथलीटों के लिये खेलो इंडिया के शिविर में भाग लेने के लिये झूठा विज्ञापन देने के लिए गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक झूठे विज्ञापन को प्रसारित करने में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोग 2021 में हरियाणा के पंचकुला में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया गेम्स में भाग लेने के लिए एथलीटों से आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं, और प्रत्येक एथलीट से खेलों में भाग लेने के लिए 6000 रुपये देने की मांग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा की गई एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के बाद गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार तीनों व्यक्ति संजय प्रताप सिंह, अनुज कुमार और रवि हैं। संजय आगरा का एक पूर्व-कबड्डी खिलाड़ी है और उसने रुद्र प्रताप सिंह के नाम से एक फर्जी आईडी बनाई थी, जो खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक एथलीटों के साथ बातचीत करता था। इस बीच, अनुज और रवि ने उत्तर प्रदेश में केनरा बैंक और स्टेट बैंक की शाखाओं के अपने खाता नंबर प्रदान किए हैं, जहां एथलीटों को पैसा जमा करने के लिए कहा गया था। अब दोनों बैंकों द्वारा खातों को अवरुद्ध कर दिया गया है। उन एथलीटों की कुल संख्या की पहचान करने के लिए जांच जारी है, जिन्होंने दोनों खातों में पैसा जमा किया था।PIB

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईरान पर हमलाः साम्राज्यवाद ने एक बार फिर अपने पंजे निकाले

 राम पुनियानी ईरान पर इजराइल और संयुक्त राज्य अमरीका का...

PM राहत योजना का लाभ आप भी उठायें!

इंट्रो:देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का...

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...