उम्मीद है एम्स यूनानी भी बनेगा: डॉ0 सैयद अहमद खान

Press Release

हमें उम्मीद है कि इस साल सरकार के तीन एम्स बनाने के प्लान में तिब यूनानी के लिए भी एक एम्स मिल सकता है:डॉ0 सैयद अहमद खान

नई दिल्ली: भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट में रविवार को हर साल की तरह राजधानी दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के अस्पतालों के लिए अलग से बजट का ऐलान किया.

इस वर्ष खास बात ये रही कि दिल्ली के कई अस्पतालों का बजट पिछले साल की तुलना में बढ़ाया गया है जिससे साबित होता है कि भारत सरकार जनता के स्वास्थ्य को लेकर काफी संजीदा है जिस की तारीफ की जानी चाहिए.

nirmala sitaraman

ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के सेक्रेटरी जनरल डॉ. सैयद अहमद खान ने केंद्रीय बजट 2026-27 में आयुष के लिए 4408 करोड़ रुपये मिलने पर खुशी जताते हुए उम्मीद जताई है कि 2004 से लंबित एम्स यूनानी भी बनाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने आयुष उपचार को बढ़ावा देने के लिए 2014 में आयुष मंत्रालय बनाया था इसकी वजह से आयुष का ग्लोबलाइजेशन हो रहा है।उम्मीद है कि यूनानी को भी बढ़ावा और तरक्की व विकास के मौके मिलेंगे।

डॉ. सैयद अहमद खान ने आगे कहा कि जब 2004 में पहले एम्स आयुर्वेद की नींव रखी गई थी, तो यह ऐलान किया गया था कि एम्स यूनानी भी जल्द ही बन जाएगा, लेकिन अभी तक मुमकिन नहीं हो पाया है।इसके बावजूद हमें उम्मीद है कि इस साल सरकार के तीन एम्स बनाने के प्लान में तिब यूनानी के लिए भी एक एम्स मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.