मोदी सरकार के समर्थन में उतरे ग्रामीण युवा

हरिद्वार, 11 अक्टूबर । दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में रविवार को मोदी सरकार के समर्थन में रैली निकाली गई।

जगजीतपुर स्थित वाटिका फार्म हाउस से बादशाहपुर तक निकाली गई रैली में ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बाइकों पर सवार होकर शामिल हुए। भारी बारिश के बावजूद रैली में युवाओं का उत्साह देखने को मिला।

रैली के दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान शिवा चौहान ने कहा कि दिल्ली में रैली निकालने वाले युवाओं के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों के युवा असली जेन-जी हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खड़े हैं।

चौहान ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद युवाओं ने रैली में भाग लेकर अपना समर्थन जताया है। उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण युवा देश विरोधी गतिविधियों से दूर रहकर राष्ट्रहित के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.