खेल महाकुंभ में सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हरिद्वार, 29 सितंबर । खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत संसदीय क्षेत्र स्तर पर राज्यसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं का मंगलवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में शुभारंभ हुआ। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने किया।

उद्घाटन अवसर पर सांसद ने ध्वजारोहण के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर और गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस दौरान वंदे मातरम् का गायन किया गया तथा प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सांसद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, लगन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिताओं में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

अंडर-14 बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में प्रथम अक्ष खठाना (खानपुर), द्वितीय अर्श (मंगलौर), तृतीय अभी (भगवानपुर)।

600 मीटर दौड़, प्रथम तन्मय रावत (लक्सर), द्वितीय साहिल (भगवानपुर), तृतीय अर्श (मंगलौर)।

लंबी कूदरू प्रथम जतिन कुमार (खानपुर), द्वितीय अभी (भगवानपुर), तृतीय कन्हैया (मंगलौर)।

ऊंची कूद, प्रथम राममोहन (भगवानपुर), द्वितीय तन्मय रावत (लक्सर), तृतीय गौरव (खानपुर)।

60 मीटर दौड़, प्रथम रिया (खानपुर), द्वितीय विष्ठी (लक्सर), तृतीय अंबिका (भगवानपुर)।

600 मीटर दौड़, प्रथम तनू (मंगलौर), द्वितीय आरूषी सैनी (खानपुर), तृतीय बिष्ठी (लक्सर)।

लंबी कूद, प्रथम तनु (मंगलौर), द्वितीय ओजस्वी भंडारी (खानपुर), तृतीय दीक्षा (भगवानपुर)।

अंडर-19 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में बीएफएफसी ने प्रथम, बीएमएस ने द्वितीय और वात्सल्य वाटिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग वॉलीबॉल में डोईवाला प्रथम, ऋषिकेश द्वितीय और धर्मपुर तृतीय स्थान पर रहा।

उद्घाटन समारोह में जिला क्रीड़ाधिकारी सौरभ सैनी, प्रभारी सांसद चौम्पियनशिप ट्रॉफी रविंद्र भंडारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक, निर्णायक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.