खेल महाकुंभ: फुटबॉल में नैनीताल का दबदबा, दो खिताब जीते

हरिद्वार, 09 अक्टूबर । खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें नैनीताल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो खिताब अपने नाम कर लिए।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में नैनीताल ने अल्मोड़ा को 3-0 से पराजित कर खिताब जीता। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में नैनीताल ने पौड़ी गढ़वाल को 4-0 के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। इसके अलावा अंडर-14 बालक वर्ग के हार्डलाइन मुकाबले में देहरादून की टीम ने पौड़ी गढ़वाल को 3-2 से पराजित किया।

फाइनल मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और दर्शकों ने भी टीमों का हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, युवा कल्याण विभाग हरिद्वार के प्रभारी सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी यमकेश्वर पूनम मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र पुण्डीर तथा खेल विभाग के सहायक प्रशिक्षक शुभम बोरा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.