झारखंड से लाई गई 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार

देहरादून, 24 अक्टूबर । उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट और ऊधमसिंह नगर जिले की किच्छा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 7 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद कर दो logo को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 35 लाख रुपये बताया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के खलीक अहमद और बरेली निवासी जीतेन्द्र के रूप में हुई है। दोनों को किच्छा थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने अफीम झारखंड से खरीदकर लाने की जानकारी दी है। एसटीएफ अब मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.