राहुल की पेशी को लेकर आज भी यातायात प्रभावित, इन रास्तों पर जाने से बचें

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मंगलवार को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करेगी। इसे लेकर आज फिर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। कई सड़कों पर आवाजाही प्रभावित है.

राहुल की पेशी को लेकर आज भी यातायात प्रभावित, इन रास्तों पर जाने से बचें दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर पुलिस ने एडवायजरी जारी की है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि कृपया गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन से सुबह 7 से 12 बजे के बीच जाने से बचें. बयान में आगे कहा गया कि विशेष यातायात व्यवस्था के कारण नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की मूवमेंट प्रतिबंधित रहेगी. पुलिस ने आगे कहा कि कृपया सुबह 7 से 12 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड जाने से बचें. विशेष व्यवस्था के चलते इन सड़कों पर आवागमन नहीं हो सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.