हजार रुपये तक पहुंची ‘थॉर लव एंड थंडर’ की आईमैक्स टिकट, एडवांस बुकिंग में कमाए 9 करोड़.

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की 29वीं फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ की गुरुवार 7 जुलाई को होने वाली रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो गया है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से जारी है।

फिल्म के टिकट रेट कुछ सिनेमाघरों में 1800 रुपये तक पहुंच चुके हैं। कई शहरों में फिल्म के शो गुरुवार के शो सुबह 6.30 बजे से तो कुछ चुनिंदा शहरों में पहला शो इससे भी पहले रात 12.15 बजे से शुरू हो जाएगा। मार्वल स्टूडियोज की ये फिल्म भारत में ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मैडनेस ऑफ मल्टीवर्स’ की सफलता को कायम रखने की उम्मीद बनाए हुए हैं, एमसीयू की इस पिछली फिल्म ने देश में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था।भारत में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के प्रशंसकों की संख्या इसकी साल 2008 में रिलीज हुई पहली ‘आयरमैन’ के बाद से लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक इस सीरीज की 28 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ इस कड़ी की 29वीं फिल्म है।

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की ये कहानियां फिल्म दर फिल्म आगे बढ़ती रही हैं। इनके सोलो सुपरहीरो पहले अपनी अपनी कहानी को अपने अपने यूनिवर्स में आगे बढ़ाते रहे हैं। फिर ये सारे सुपरहीरो ‘एवेंजर्स’ सीरीज की फिल्मों में एक साथ आकर दुनिया को खतरों से बचाते रहे। फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के बाद रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइडरमैन: फार फ्रॉम होम’ के बाद से ये सीरीज फेज 4 में पहुंच चुकी है और इस फेज की अब तक पांच फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।

एडवांस बुकिंग के मंगलवार की शाम तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक करीब नौ करोड़ रुपये सिर्फ एडवांस बुकिंग से कमा लिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा टिकटें अंग्रेजी संस्करण की करीब 6.50 करोड़ रुपये की बिकी हैं। इसके बाद फिल्म के हिंदी संस्करण की टिकटें करीब 2.25 करोड़ रुपये की बिक चुकी हैं। भारत में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने एमसीयू की फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ रही है जिसने 2019 में 373.22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। भारत में रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तीनों फिल्में एमसीयू की हैं।फिल्म करीब 185 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 1463 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। इसे थोर की सोलो हीरो फिल्मों में सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है। भारत में अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज हो रही फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हो रही है और पहले दिन ये फिल्म देश के करीब 2800 स्क्रीन्स पर दिखाई जाएगी। अभी तक के अनुमानों के मुताबिक फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ भारत में पहले दिन करीब 25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है। एमसीयू की पिछली ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मैडनेस ऑफ मल्टीवर्स’ की भारत में ओपनिंग 28.35 करोड़ रुपये की रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.