समस्तीपुर में गोलीबारी,स्कूल बना अखाड़ा, दो गुटों की झड़प में शिक्षक को लगी गोली,

बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. स्कूल परिसर अखाड़े में तब्दील हो गया और मारपीट की स्थिति बढ़कर गोलीबारी तक पहुंच गयी. स्कूल के बरामदे पर खड़े एक शिक्षक को गोली लग गयी. जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया. शिक्षक को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया.

धरमपुर हाई स्कूल के पास दो गुटों में विवाद छिड़ा. देखते ही देखते यह उग्र रूप ले गया. दोनों गुट छात्रों का ही था जो आपस में उलझ गये थे. देखते ही देखते स्कूल कैंपस के अंदर बड़ी संख्या में असमाजिक तत्वों का जुटान हो गया. इसी दौरान भीड़ में ही एक छात्र ने पिस्तौल निकाल लिया.

एक गुट के युवक ने इस झड़प में रिवॉल्वर से फायर कर दिया. जिससे निकली गोली स्कूल के बरामदे पर खड़े शिक्षक को जा लगी. गोली शिक्षक के पांव पर जाकर लगी. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहीं आनन-फानन में जख्मी टीचर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.