तीसरे चरण के दिग्गज और उनकी क़िस्मत, देखें

Date:

नई दिल्ली:लोक सभा आम चुनाव रफ्ता रफ्ता अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहा है,अब देखना यह है कि कौन प्रत्याशी और पार्टी अपनी मंजिल को पहुंच पायेगी ।

जो पार्टी या मेम्बर भी संसद में आये वो देश और इंसानियत के लिये काम करे येही है हमारी मनो काम्ना ।

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर 
इस चरण में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ—साथ आजम खां, जया प्रदा, वरुण गाँधी , शिवपाल सिंह यादव, संतोष गंगवार जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की कुल 10 लोकसभा सीटों मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत के लिये आगामी 23 अप्रैल को मतदान होगा।

वर्ष 2014 में इनमें से सात सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था। वहीं मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद सीटें सपा के खाते में गयी थीं।

लोक सभा 2019 चुनाव के लिये तीसरे चरण का प्रचार रविवार को  खत्म होगया।। अब मंगलवार यानी 23 अप्रैल को वोट  डाले जायेंगे।

देश में तीसरे चरण के मतदान में 14 राज्यों में 115 सीटों पर वोटिंग होगी। जिन राज्यों में 23 अप्रेल को वोट डाले जायेंगे उनमे उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, ओडिशा, असम और गोवा की कुछ सीटें भी हैं ।

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर, कोरबा, रायगढ़ तथा सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। इन सीटों पर कुल 123 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लोकसभा निर्वाचन के तीसरे चरण में 123 उम्मीदवार हैं जिनमें रायपुर में 25, बिलासपुर में 25, दुर्ग में 21,कोरबा में 13, रायगढ़ में 14, जांजगीर में 15 तथा सरगुजा में 10 उम्मीदवार हैं। तीसरे चरण के निर्वाचन के लिए एक करोड़ 27 लाख 13 हजार 816 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

बिहार में तीसरे चरण में  सुपौल, झांझर पर, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में 23 अप्रैल को मतदान होना है। तीसरे चरण में 82 प्रत्याशियों की किस्‍मत का फैसला 88.51 लाख वोटर करेंगे।

महाराष्ट्र में तीसरे चरण में मंगलवार को जिन 14 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा उनमें जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामती, अहमदनगर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले शामिल हैं।

प्रदेश में मुख्य रूप से मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और विपक्षी दल कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच है। इसके अलावा वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए), प्रकाश आंबेडकर की पार्टी भारिपा बहुजन महासंघ (बीबीएम) और ओवैसी बंधु की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन वाले दलित-मुस्लिम मोर्चा चुनावी दौड़ में शामिल हैं।

इसके अलावा तीसरे चरण में कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों के लिए मतदान में 237 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा. 23 अप्रैल को गोवा की दो लोकसभा सीटों और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, ओडिशा की 6 लोकसभा सीटों और 42 विधानसभा सीटों, असम की 4 लोकसभा सीटों, गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

“#इस बार उनको चुनें,जो दिल की नहीँ,जनता की सुनें#”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

डॉ. शम्स इक़बाल के प्रयास सराहनीय : डॉ. सैयद अहमद ख़ाँ

राष्ट्रीय उर्दू भाषा संवर्धन परिषद में पाँच वर्षों से...

Farangi Mahal: A Legacy of Scholarship

Farangi Mahal: A Legacy of Scholarship, National Service and...

Mamdani’s Rise Signals a Shift in NYC Democratic Politics

New York: The contrast on New York City's primary...

Jamiat treats in Free Medical Camp at Ajmer

Jamiat medical camp at Ajmer Urs treats 1,415 pilgrims...