हिसार : राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग डैडलिफ्ट में शिंपा टुटेजा ने जीता कांस्य पदक

प्रदेश का देश भर में नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय सेवा संघ की महिला शाखा की ओर से राष्ट्रीय

महिला प्रमुख सुधा कांत, प्रांतीय महिला प्रमुख सुरुचि असीजा, अध्यक्ष सुनैना नागपाल,

सचिव अंजलि भाटिया एवं कोषाध्यक्ष स्वाति ढींगड़ा ने बुधवार काे महिला शाखा की सक्रिय सदस्य शिम्पा

टुटेजा को पावर लिफ्टिंग डैडलिफ्ट में राष्ट्रीय कांस्य पदक जीतने पर उनके निवास पर

जाकर उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने शिंपा

टुटेजा को उनकी शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते उनके उज्जवल भविष्य

की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे संगठन एवं हिसार के लिए गर्व का

विषय है और इससे अन्य बेटियों एवं महिलाओं को भी खेलों में आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी।

राष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता शिम्पा टुटेजा ने संघ द्वारा इतना सम्मान दिये जाने पर

उनका आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.