शाबाश मिट्ठू’ का ट्रेलर रिलीज.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान ‘मिताली राज’ की बायोपिक ‘शाबाश मिट्ठू’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 15 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म में पुरुष प्रधान खेल में अपनी जगह बनाने वाली मिताली राज के बचपन से लेकर क्रिकेटर बनने तक के संघर्ष को दिखाया गया है।

मिताली राज का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23 साल का करियर रहा है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे पुरुष प्रधान खेल, क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए तापसी पन्नू उर्फ मिट्ठू को अपने मां-बाप से लेकर सलेक्टर्स तक हर किसी से लड़ना पड़ता है। इस दौरान उन्हें तंग किया जाता है और उनका मजाक उठाया जाता है। लेकिन वह समाज और अपनों के खिलाफ डटकर खड़ी रहती हैं।

फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए मिताली राज तापसी पन्नू लिखती हैं, ‘नाम तो आप जानते ही हैं, अब मिताली को लेजेंड बनाने के पीछे की कहानी को देखने के लिए तैयार हो जाइए। “द जेंटलमैन्स गेम” को फिर से परिभाषित करने वाली महिला की कहानी को आपके पास लाने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.