पुलिस मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत सात अपहरणकर्ता गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली व मासूम बच्चा सकुशल बरामद

नोएडा, 17 अक्टूबर । थाना कासना पुलिस ने एक 06 वर्षीय बच्चे का अपहरण करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान आज गिरफ्तार किया है। तीन बदमाशों को गोली लगी है। इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इस घटना में शामिल दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से बच्चे के सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह ने शनिवार काे बताया कि थाना कासना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति सोना उल्लाह ने 14 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 6 वर्षीय बेटा नूर आलम घर से खेलने के लिए दो अन्य बच्चों के साथ गया था। दो बच्चे घर वापस आ गए, लेकिन उनका बेटा नहीं आया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि डाढा गांव के पास बच्चा चोरी करने की नीयत से कुछ लोग घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने डाढा गोल चक्कर के पास चेकिंग शुरू की, तभी एक कार आती हुई दिखाई दी। कार में सवार लोक संदिग्ध लगे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार लोग वहां से भाग गए। पुलिस ने पीछा करके उन्हें घेर लिया। कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली गुरमीत सिंह पुत्र महिपाल, सुमित कुमार पुत्र अशोक कुमार, अंकित कुमार पुत्र गंगादास के पैर में लगी। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने तीन देसी तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त कार बरामद किया। उन्होंने बताया कि इनसे पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इनके दो साथी विकास पुत्र धर्मपाल, नकुल पुत्र धर्मपाल डाढा गोल चक्कर के पास खड़े हैं। उनको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, व नकदी बरामद की है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल दो महिलाएं पुष्पा पत्नी गजराज, कमलेश पत्नी प्रकाश को पुलिस ने कासना से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे में बच्चा था। पुलिस ने अगवा बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त अंकित ने पुलिस को बताया कि मेरे द्वारा अपने साथी नकुल के साथ मिलकर उक्त बच्चे का अपहरण किया गया था। हम लोगों ने गुरमीत, सुमित, विकास के साथ मिलकर बच्चे को कार में लेकर गाजियाबाद ले गए थे। उसने बताया कि हमारे साथी सुमित ने अपनी मामी पुष्पा के कहने पर बच्चों का अपहरण की योजना बनाई थी। पुष्पा को इन्होंने बच्चा दे दिया था। बच्चे की एवज मे पुष्पा ने इन्हे 2 लाख रुपये दिया था। सुमित ने आरोपियों को बताया था कि उसकी मामी पुष्पा दिल्ली के रहने वाली कमलेश नामक महिला को बच्चा बेच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.