संदिग्ध आतंकियों को कानूनी मदद देंगे , आतंकवाद का समर्थन नहीं :असदुद्दीन ओवैसी

Date:

हैदराबाद: एमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी उन युवकों को कानूनी मदद मुहैया कराएगी, जिन्हें एनआईए ने ISIS के कथित माड्यूल में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ओवैसी ने साथ ही स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी आतंकवाद का समर्थन नहीं करती।

ओवैसी ने कहा कि गिरफ्तार युवकों के परिवार के सदस्यों ने उनसे मुलाकात की और दावा किया कि वे बेगुनाह हैं। ओवैसी ने कहा कि उन्होंने एक वरिष्ठ वकील से उन्हें विधिक सहायता मुहैया कराने के लिए कहा।

उन्होंने हैदराबाद की मक्का मस्जिद में रमजान के आखिरी शुक्रवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘कल ये लड़के यदि दोषी नहीं पाए गए तो उन्हें उनका जीवन कौन लौटाएगा? हम आतंकवाद का समर्थन नहीं करते। यदि कोई भारत पर हमला करता है तो हम सामने खड़े होंगे।’

उन्होंने यह भी कहा कि क्या एनआईए यह लिखित में दे सकता है कि वह संदिग्धों को गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों को निलंबित करेगा यदि युवक दोषी नहीं पाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिला संशोधन बिल पर रेखा गुप्ता ने सदन में ऐसा क्यों बोला कि…

टॉप ब्यूरो ://28 अप्रैल को दिल्ली की CM रेखा...

तेल संकट से एयरलाइंस बेहाल, संचालन ठप होने की चेतावनी

EDITED TOP BUREAU एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने केंद्र...

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका-ईरान आमने-सामने, परमाणु मुद्दे पर तीखी बहस

न्यूयॉर्क, 28 अप्रैल (वेब वार्ता)। संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को अमेरिका...

बोंगांव रैली में मोदी का टीएमसी पर प्रहार

बोंगांव रैली में मोदी का टीएमसी पर प्रहार, ‘मां-माटी-मानुष’...