दिल्ली के उपराज्यपाल ने सभी पार्कों की सुरक्षा के दिए निर्देश

नई दिल्ली, 23 सितंबर । दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के सभी पार्कों का सुरक्षा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार , दिल्ली नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एन सरवना कुमार के साथ बैठक की।

उपराज्यपाल ने बैठक के दौरान दिल्ली के सभी पार्कों का एक हफ्ते के अंदर व्यापक सुरक्षा ऑडिट करने का निर्देश दिया। इसमें पर्याप्त लाइटिंग, सुरक्षा, नियमित पेट्रोलिंग और साफ-सफाई पर खास जोर दिया गया। उन्होंने दिल्ली पुलिस को बीट पेट्रोलिंग को मजबूत करने और पार्क के आस-पास पिंक पुलिस कर्मियों की तैनाती का निर्देश दिया।

उपराज्यपाल ने दिल्ली नगर निगम और दिल्ली विकास प्राधिकरण को पार्कों की लगातार देखभाल के लिए आरड्ब्लूए, निजी संस्थाओं और स्थानीय शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर काम करने की संभावनाओं पर विचार करने को कहा। उन्होंने कह कि दिल्ली के नागरिकों के बेहतर जीवन स्तर के लिए सुरक्षित, साफ और आसानी से पहुंच वाले पार्क जरूरी हैं।

इसके अलावा उपराज्यपाल ने आज यूनिफाइड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग सेंटर (यूटीटीआईपीईसी) की 70वीं गवर्निंग बॉडी बैठक की अध्यक्षता की। इसमें दिल्ली के कॉरिडोर में भीड़ कम करने और शहरी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए बड़े रोड इंफ्रास्ट्रक्चर और मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई।

उपराज्यपाल ने पूरी राजधानी में आसान परिवहन एकीकरण, पैदल चलने वालों के लिए कनेक्टिविटी और ‘लास्ट-माइल एक्सेस’ (गंतव्य तक आखिरी चरण की पहुंच) पर केंद्रित अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। उन्होंने कह कि ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘गति शक्ति’ के दृष्टिकोण पर आधारित हैं और विकसित दिल्ली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी एजेंसियों के बीच समन्वित प्रयास से काम करने पर बल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.