सबसे बड़े COVID टीकाकरण अभियान की शुरुआत आज

भारत में सबसे बड़े COVID टीकाकरण अभियान की शुरुआत आज से हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 10.30 राष्ट्र के नाम संबोधन करते हुए इस अभियान की शुरुआत काफी भाविक अंदाज़ में की . पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को टीका लगेगा। 16 जनवरी को यानि पहले ही दिन 3 लाख लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जैसा की आप जानते हैं इस अभियान को चरणों में बांटा गया है और पहले चरण में जिन लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं, उनमें अधिकांश स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल हैं। इनके अलावा 50 साल से अधिक उम्र के जरूरतमंद मरीजों को टीके लगाए जाएं।

आपको यह भी ज्ञात होगा ,आम जनता के लिए टीकाकरण की शुरुआत अगले चरण में होगी। टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतेजार रहा है। कितने महीनों से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़े, जवान सभी की जुबान पर ये सवाल था कि कोरोना वैक्सीन कब आएगी। अब वैक्सीन आ गयी है, बहुत कम समय में आ गई है। PM मोदी ने कहा आम तौर पर vaccine बनाने में काफी समय लगता है किन्तु हमारे वैज्ञानिकों ने बहुत ही काम समय में Corona Vaccine तैयार करली है । मैं सभी देशवासियों को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कोरोना के मुश्कल दौर को याद करते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.