सांसद पप्पू यादव पर हमला, बोले – ‘जाति पूछकर मारते रहे’

Date:

सांसद पप्पू यादव पर हमला, बोले – ‘जाति पूछकर मारते रहे’

स्वर्ण समुदाय के संगठनों की ओर से बुलाए गए भारत बंद के दौरान बिहार में जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के प्रमुख और सांसद पप्पू यादव पर हमला हुआ। उनके साथ मारपीट की गई। उन पर ये हमला मधुबनी से पटना तक पैदल यात्रा के दौरान हुआ।

पप्पू यादव ने ट्वीट के जरिए अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा ‘नारी बचाओ पदयात्रा में मधुबनी जाने के दौरान हमारे काफिले पर भारत बंद के नाम पर गुंडों ने हमला किया। कार्यकर्ताओं को बुरी तरह जाति पूछ-पूछकर पीटा गया। आखिर बिहार में कोई शासन प्रशासन है, या नहीं। सीएम नीतीश कुमार आप किस कंभकर्णी नींद सोए हुए हैं।’

Pappu Yadav
@pappuyadavjapl
महाजंगलराज का नंगा नाच

नारी_बचाओ_पदयात्रा में मधुबनी जाने के दौरान हमारे काफिले पर #BharatBandh के नाम पर गुंडों ने हमला किया,कार्यकर्ताओं को बुरी तरह जाति पूछ-पूछकर पीटा है। आखिर बिहार में कोई शासन-प्रशासन है, या, नहीं!CM @NitishKumar आप किस कुम्भकर्णी नींद में सोये हैं।

1:37 PM – Sep 6, 2018
257
151 people are talking about this
Twitter Ads info and privacy
पप्पू यादव ने अपने बयान में कहा है कि अगर सीआरपीएफ के जवान उनके साथ नहीं होते तो उनकी हत्या निश्चित थी। स्थिति ऐसी हो गई थी कि गोली चलानी पड़ सकती थी। पप्पू यादव ने कहा कि उनके काफिले में जितनी भी गाड़ियां थी सभी के शीशे टूट गए हैं। उनके मोबाइल को भी तोड़ दिया गया है। बस किसी भी तरह जान बच गई है।

राज्य और केंद्र की सरकारें देश को जातीय-साम्प्रदायिक हिंसा-प्रतिहिंसा की आग में झोंक देना चाहते हैं। Y सिक्युरिटी सुरक्षा प्राप्त सांसद पर कट्टा लहराकर हमला हो सकता है तो आम लोगों की क्या दशा होगी? मैं #नारी_बचाओ_पदयात्रा पर था तो दरिंदा ब्रजेश के संरक्षकों ने हमला करवाया है।

2:11 PM – Sep 6, 2018
412
290 people are talking about this
Twitter Ads info and privacy


आप बीती बताते हुए पप्पू यादव भावुक हो गए। उन्होंने कहा ‘हमें सभी जगह परेशान किया। मैं साथ में चल रहा था। जैसे मैं रुका मुझपर हमला कर दिया। मैंने उनलोगों से कहा कि मैं आपके समर्थन में हूं। सबका अपना-अपना विचार है। इसके बाद उन्होंने मुझे गालियां दी। उन्होंने मुझे कहा कि हम तुम्हें गुंडई दिखाते हैं। मेरा गार्ड नहीं होता तो वो मुझे मार देते। मैंने एसपी, आईजी, सीएम सबको फोन लगाया किसी ने फोन नहीं उठाया। सीएम के पीए ने फोन उठाया। मैंने उनसे बोला कि हम पर हमला हुआ है। किस तरह मारा है मैं बता नहीं सकता।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, सरकार दबाव में?

Edited by mukesh Yadav करीब 10 अरब डॉलर का झटका,...

An Open Letter to Shri Yogi Adityanath Ji

Shri Yogi Adityanath Ji: Reflections on Governance and Social...

राहुल गांधी का अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्षों से सीधा संवाद

राहुल गांधी ने किया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला...

NEET UG 2026: पुनर्परीक्षा की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा

धर्मेंद्र प्रधान ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु NEET परीक्षा...