रेवाड़ी में बस ने महिला काे कुचला, मौत

रेवाड़ी, 12 अक्टूबर । शहर के सर्कुलर रोड स्थित ट्रॉमा सेंटर के सामने सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी बस के नीचे आने से 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मोहल्ला साधुशाह नगर निवासी डिंपल के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, डिंपल सोमवार को अपनी देवरानी पूजा के साथ बैंक संबंधी काम से बाहर गई थी। काम पूरा होने के बाद दोनों स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान सर्कुलर रोड पर ट्रॉमा सेंटर के ठीक सामने झज्जर-रेवाड़ी रूट पर चलने वाली एक निजी बस की चपेट में डिंपल आ गई।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, महिला बस के टायरों के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा व्यस्त सड़क पर ट्रॉमा सेंटर के सामने होने के कारण घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना के बाद बस चालक वाहन को बीच सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए हादसे से संबंधित जानकारी जुटाई। महिला की मौत की खबर से परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, बस चालक के फरार होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.