रेणुका और विकास को एक-एक करोड़, आशीष को दस लाख इनाम देगी सरकार.

Date:

कॉमनेवल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों पर सरकार धन वर्षा करेगी। रेणुका सिंह ठाकुर, विकास ठाकुर को एक-एक करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। जबकि, मुक्केबाज आशीष चौधरी को दस लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को क्लास वन अफसर की नौकरी का ऑफर भी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में नई खेल नीति लागू हो चुकी है। इसमें सरकार ने यह व्यवस्था की है। कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार शुरू हुई महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल के शिमला की रहने वाली रेणुका सिंह ठाकुर भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। रेणुका सिंह ठाकुर प्रतियोगिता में सबसे अधिक 11 विकेट हासिल किएप्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में हारने पर भारतीय टीम को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

वेटलिफ्टिंग में हमीरपुर जिले के विकास ठाकुर ने भी रजत जीता। मंडी के सुदंरनगर के रहने वाले बॉक्सर आशीष चौधरी भी मुक्केबाजी दल में शामिल रहे।कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल विजेता खिलाड़ियों को सरकार एक-एक करोड़ रुपये देकर सम्मानित करेगी। इसके अलावा प्रतिभागी खिलाड़ी को दस लाख देकर नवाजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नई खेल नीति में इसका प्रावधान किया गया है कि मेडल विजेता खिलाड़ियों को इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें यह भी प्रावधान किया गया है कि मेडल विजेता को प्रदेश में क्लास वन नौकरी भी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आरएसएस-भाजपा और अमेरिका की दासता की ओर बढ़ता भारत

स्वतंत्रता के बाद भारत की  विदेश नीति गुटनिरपेक्षता के...

वेबवार्ता द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भव्य आयोजन

पत्रकारिता के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिनका समाधान ज़रूरी:...

शिक्षकों को भूसा इकठ्ठा करने पर क्यों लगाया?

उत्तर प्रदेश का शहर बरैली पिछले कई बरसों से...

Human Rights vs Funding: 558 UP Madrasas Case

Human Right never intersects with financial transactions: understanding law...