आलिया की ‘डार्लिंग्स’ का तमिल और तेलुगू में बनेगा रीमेक.

आलिया भट्ट की हालिया नेटफ्लिक्स रिलीज फिल्म ‘डार्लिंग्स’ को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। फिलहाल यह काफी हद तक प्रभावित करने में सफल रही है। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनी इस फिल्म को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है।

इस फिल्म को जल्दी ही तमिल और तेलुगू में भी बनाया जाएगा। बता दें कि ‘डार्लिंग्स’ फिल्म में आलिया न सिर्फ मुख्य भूमिका में हैं बल्कि इस फिल्म से उन्होंने निर्माता के तौर पर भी डेब्यू किया है।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ गौरव वर्मा ने बताया कि उनके पास कुछ समय के लिए ‘डार्लिंग्स’ की स्क्रिप्ट थी, जिसे बनाते हुए उन्होंने इसे आने वाले समय में हिंदी के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी बनाने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की पृरिदृश्य ऐसा है कि जिसे बहुत अच्छी तरह से कई भाषाओं में बनाया जा सकता है।सिनेमा में अगर किसी फिल्म का रीमेक बनाया जाता है तो उसकी कहानी वही रहती है लेकिन साझा की गई जानकारी के मुताबिक, ‘डार्लिंग्स’ के रीमेक में कुछ बदलाव किए जाएंगे।

हिंदी में रिलीज हुई ‘डार्लिंग्स’ की कहानी मुंबई शहर में सेट की गई है जबकि इसके रीमेक को स्थानीय पृष्ठभूमि में सेट किया जाएगा। वहीं किरदारों में भी इसी के हिसाब से बदलाव होंगे।आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की तो रणबीर कपूर संग उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, वहीं वह ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पर भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट अभिनेता रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। इसके अलावा आलिया के हाथ में हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.