रहबर बनाया जिस को वही लूटने लगा

Date:

सलाम हैरत
ग़ज़ल
हालात क्या बताऊँ मैं उजड़े दयार के।
नामो निशां भी मिटने लगे अब मज़ार के।।
मौक़े तो ज़िन्दगी में कई यादगार हैं।
लम्हे न भूल पाया तेरे इन्तिज़ार के।।
रहबर बनाया जिस को वही लूटने लगा।
क़ाबिल बचा न कोई यहाँ ऐतबार के।।
इक जंग सी हुई थी जहां आँख आँख में।
लौटे हैं उस गली से ही हम दिल को हार के।।
दिल ने कहा के अपनी हक़ीकत भी तो जिऊं।
चहरा अभी अभी ही रखा है उतार के।।
हाकिम उतर न पाए कभी वादों पर खरे।
मज़मून ही बदलते रहे इश्तिहार के।।
“हैरत” जगाई उम्र ने कितनी ही ख्वाहिशें।
कोई कमी न आई बहानों में यार के।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तिब्बी कांग्रेस कैराना की ओर से 149वां मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप

मसीह-उल-मुल्क हकीम अजमल खान को अभी तक भारत रत्न...

युवा बेरोजगारों के अपमान के खिलाफ आंदोलन

सीजीआई के कॉकरोच और परजीवी बयान को लेकर युवाओं...

अब सस्ता रूसी तेल बंद, क्या बढ़ेगा जनता का बोझ?

होर्मुज संकट के बीच अमेरिका ने अस्थायी राहत देते...

नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन?

नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, नेशनल...