राजस्थान में आज 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

Date:

जयपुर, 02 अगस्त । राजस्थान में रविवार को मानसून की गतिविधियां जारी रहने के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जालोर, पाली और सिरोही जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 अगस्त से मानसून कमजोर पड़ने लगेगा और अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के साथ केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को उत्तरी राजस्थान तथा पूर्वी हिस्सों, जिनमें बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग शामिल हैं, वहां हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। जबकि दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कोटा, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक 60 मिलीमीटर वर्षा बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में मापी गई, जबकि उदयपुर संभाग के सलूंबर में 57 मिलीमीटर बारिश हुई।

इसके अलावा अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, पाली, नागौर, जालोर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद और माउंट आबू सहित कई स्थानों पर एक इंच तक बारिश हुई। वहीं अलवर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, टोंक, डूंगरपुर, भरतपुर, बूंदी और भीलवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 3 और 4 अगस्त से मानसून ट्रफ के उत्तर भारत की ओर खिसकने की संभावना है। इसके चलते राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं, जबकि उत्तर भारत के अन्य राज्यों में वर्षा बढ़ने के आसार हैं।

बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला है।

पश्चिमी राजस्थान में हुई वर्षा के बाद जैसलमेर और बाड़मेर में अधिकतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। प्रदेश के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे मापा गया। हालांकि तापमान में गिरावट के साथ उमस में बढ़ोतरी महसूस की गई। शनिवार को फलोदी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का झाड़ोल के बीड़ा गांव में प्रातः भ्रमण

उदयपुर/जयपुर, 02 अगस्त । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उदयपुर...