राजस्थान उपचुनाव में बीजेपी को झटका , कांग्रेस ने जीतीं तीनो सीटें ,बंगाल में भी बीजेपी को मिली मायूसी

Date:

राजस्थान में कांग्रेस की जीत से बज़ाहिर बीजेपी के खेमे में मायूसी है मगर कांग्रेस लीडरशिप और कार्यकर्ताओं को खरगोश की नींद सोने की जगह टारगेट पर नज़र रखने की ज़रुरत है

राजस्थान की 2 लोकसभा तथा 1 विधान सभा और पश्चिम बंगाल की 1 लोकसभा और 1 विधान सभा की सीटों के लिए हुए उपचुनावों में इंडियन नेशनल कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने बाज़ी मारली है जबकि बीजेपी के लिए ये चुनाव काफी मायूस करदेने वाले रहे हैं . इन सभी सीटों पर बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी है.

राजस्थान में विधानसभा चुनावों के ठीक पहले लोकसभा की तीनों सीट कांग्रेस के पक्ष में रही हैं . अलवर में लोकसभा केलिए कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. करण सिंह यादव ने बीजेपी उम्मीदवार डॉ. जसवंत सिंह यादव पर भरी मतों से जीत हासिल करली है. कांग्रेस को 5,2,0434 जबकि बीजेपी को 3,75,520 वोट मिले हैं.

अजमेर में कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा बीजेपी प्रत्याशी से 80 हजार से अधिक वोटों से विजयी रहे हैं . इसके अलावा मंडलगढ़ विधानसभा सीट केलिए कांग्रेस के विवेक धाकड़ कामयाब घोषित करदिये गए हैं .

बात करें पश्चिम बंगाल की तो वहां भी बीजेपी के लिए बुरी खबर है. हमारे सूत्रों के हवाले से नोआपाड़ा विधानसभा सीट टीएमसी ने जीत ली है. वहां तृणमूल के सुनील सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के संदीप बनर्जी को 63,000 से ज्यादा मतों से मात दी है.

वहीँ उलुबेरिया लोकसभा सीट पर तृणमूल की साजदा अहमद ने भाजपा के अनुपम मलिक से लगभग 2 .5 लाख मतों से यह सीट भी जीत ली है .इस तरह बीजेपी को यहाँ भी शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा है .Top Bureau

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Electoral Roll Revision 2026: A Case Study of Lucknow

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh India’s largest and...

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...