जींद : वेतन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला

जींद, 20 अक्टूबर । ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के रोष स्वरूप मंगलवार को बीडीपीओ जुलाना कार्यालय पर सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने जल्द से जल्द बकाया वेतन जारी करने की मांग उठाई।

धरने की अध्यक्षता मजदूर नेता सुभाष पांचाल ने की। इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारी बीडीपीओ कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से सभी कर्मचारी नारेबाजी करते हुए लेबर शेड पहुंचे। कर्मचारियों ने सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी गांवों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से उनके सामने परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है।

कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में वेतन ही उनके परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है। ऐसे में लगातार दो माह तक वेतन नहीं मिलना उनके लिए गंभीर समस्या बन गया है। कर्मचारियों को घर का खर्च चलाने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी खर्चों का भी प्रबंध करना पड़ता है। वेतन में देरी के कारण उन्हें आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मांग की कि उनका बकाया वेतन जल्द जारी किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सके। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांग का समाधान नहीं होता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.