सफर करना हुआ महंगा, ओला और उबर ने बढ़ाया किराया.

लगातार देशभर में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ते चले जा रहे हैं। यह सभी दाम काफी तेजी से बढ़े हैं और इस वजह से उबेर और ओला के ड्राइवर लगातार मांग कर रहे हैं कि कैब सर्विस के रेट बढ़ाए जाएं। अब उबेर कंपनी ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है और 12 फीसदी तक रेट बढ़ा दिए गए हैं। आप सभी को बता दें कि हाल ही में एक बयान जारी करते हुए साउथ एशिया और भारत के उबेर हेड नितीश भूषण ने कहा है कि, ‘हम अपने ड्राइवरों के फीडबैक को समझते हैं। उन्हें इस बात की चिंता है कि तेल की कीमतें अचानक से इतनी ज्यादा बढ़ गई हैं, ऐसे में उन्हें भी नुकसान हो रहा है।’

ये फैसला उस समय लिया गया है, जब दोनों ओला और उबर के ड्राइवर हड़ताल पर चले गए थे। ये हड़ताल भी तब शुरू हुई थी, जब कंपनी ने उनकी मांग को लेकर कोई फैसला नहीं लिया।’

देश में 22 मार्च के बाद से अब तक किस्तों में पेट्रोल–डीजल जहां 10 – 10 रूपये तक महंगा हो चुका है, वहीं सीएनजी की कीमत में भी बीते तीन माह में 15 रूपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। ऐसा होने के चलते ओला–उबर पर चालकों द्वारा सर्विस रेट बढ़ाने का जबरदस्त दवाब था। जी हाँ और ड्राइवरों की भारी मांग को देखते हुए उबर ने जहां देश के कई हिस्सों में जहां 15 फीसदी तक अपनी सेवा महंगी कर दी वहीं ओला ने 11 फीसदी तक किराए में बढ़ोतरी कर दी।सोमवार से दिल्ली-एनसीआर में उबर ने किराए में 12 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है

कंपनी का कहना है कि यह कदम ड्राइवरों की बढ़ती नाराजगी के चलते उठाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.