मीडिया नफ़रतों के लिए नहीं मोहब्बतों को बढ़ाने के लिए उपयोग में लाया जाए
जनता और सरकार के बीच संवाद की राह को हमवार करने का एक रास्ता है मीडिया
मुल्क , इंसानियत की सेवा और इंसाफ़ को ज़िंदा करने का बेहतरीन माध्यम है पत्रकारिता
मीडिया हथियार की तरह नहीं एक पुल के रूप में इस्तेमाल किया जाए
टाइम्स ऑफ़ पीडिया (TOP)
नई दिल्ली – ओखला प्रेस क्लब की अहम मीटिंग क्लब कार्यालय पर हुई । जिसमें ओखला प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का गठन किया गया और पत्रकारों के हित में कार्य करने पर विचार किया गया ।
ओखला प्रेस क्लब को पत्रकारों के सरोकार की चिंता है। इसी के तहत ओखला एरिया के पत्रकारों के साथ एक बड़ी बैठक में विचार विमर्श के बाद यूट्यूब चैनल चलाने वाले पत्रकारों के प्रोत्साहन के लिए 30 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बैठक में ओखला निवासी और ओखला प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य वॉइस ऑफ अमेरिका के भारत में प्रतिनिधि सुहैल अंजुम ने ओखला प्रेस क्लब जैसी संस्थाओं की अहमियत बताते हुए कहा कि यह सरकारी अफसरान और सरकारी प्रतिनिधियों से मिल कर इलाक़े की समस्याओं के हल में बडा रोल अदा कर सकती हैं।

उन्हों ने वरिष्ठ पत्रकार एम अतहरउद्दीन मुन्ने भारती को ओखला प्रेस क्लब की स्थापना करने पर बधाई देते हुए कहा की उनका ये एक अच्छा कदम है । उन्होंने क्लब का रजिस्ट्रेशन कराने और सदस्यता बढ़ाने की सलाह दी।
सुहैल अंजुम ने कहा कि ओखला इलाके के पत्रकार इस क्षेत्र की समस्याओं को हल कराने में मदद करें क्योंकि ओखला एरिया को सरकार ने निगेटिव करार दे दिया है इस स्तिथि को बदलने की ज़रूरत है।
जर्मनी की सरकारी संवाद एजेंसी डुएचे वेले D W के भारत में प्रतिनिधि और ओखला निवासी जावेद अख़्तर ने ओखला प्रेस क्लब की स्थापना को वक्त की जरूरत बताया और कहा कि वह इस के प्रोग्रामो मैं हर तरह से मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्हों ने तमाम पत्रकारों से भी इस के प्रोग्रामों मे सहयोग करने की अपील की।
Advertisement…………………….
