मुरादाबाद, 15 अक्टूबर । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल द्वारा मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर “प्रीमियम स्टोर/ब्रांडेड आउटलेट (कैटरिंग के अतिरिक्त)” स्थापित एवं संचालित करने के लिए ई-नीलामी के माध्यम से 26 अक्टूबर को निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह अवसर स्थापित ब्रांडों, रिटेलर्स, उद्यमियों तथा पात्र व्यावसायिक संस्थाओं के लिए मुरादाबाद रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण एवं उच्च यात्री आवागमन वाले स्थान पर अपने व्यवसाय को स्थापित करने का एक आकर्षक अवसर प्रदान करता है।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने गुरुवार को बताया कि प्रस्तावित व्यावसायिक सुविधा के लिए मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के कॉनकोर्स एरिया में लगभग 255 वर्गफुट स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। स्टेशन के प्रमुख यात्री आवागमन क्षेत्र में स्थित होने के कारण इस स्थान पर यात्रियों एवं आगंतुकों की बेहतर पहुंच और दृश्यता उपलब्ध है। इच्छुक एवं पात्र ब्रांड, रिटेलर्स, उद्यमी तथा व्यावसायिक संस्थाएं इस ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं। ई-नीलामी से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तें, पात्रता मानदंड, नीलामी की तिथि एवं समय तथा अन्य आवश्यक अधिक जानकारी इंडियन रेलवे ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम (IREPS) पोर्टल पर उपलब्ध है।