PM ने आश्‍वासन दिया कि अगर कुछ लोग पुरानी व्‍यवस्‍था का चयन करते हैं, तो वह भी जारी रहेगी:PM मोदी

Date:

प्रधानमंत्री ने आज वाराणसी में कई आयोजनों में भाग लिया। काशी विश्वनाथ मंदिर गलियारा परियोजना की कार्य प्रगति की समीक्षा के बाद उन्होंने मंदिर में भगवान शिव की प्रार्थना की।

गंगा नदी पर एक क्रूज में यात्रा करते हुए, प्रधानमंत्री राजघाट पहुंचे और देव दीपावली उत्सव में भाग लिया। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब भारत उन ताकतों को करारा जवाब दे रहा है जो इसकी आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को चुनौती देती हैं। उन्होंने वाराणसी में आकाशदीप की परंपरा का स्वागत किया, जिसमें लोग देश के बहादुरों को सम्‍मान और श्रद्धांजलि देने के लिए दीप जलाते हैं।

प्रधानमंत्री ने आज दिन में अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्‍या-19 के प्रयागराज के हंडिया से वाराणसी के राजातालाब खंड की छह-लेन चौड़ीकरण परियोजना राष्ट्र को समर्पित की। लगभग दो हजार 447 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए 73 किलोमीटर लम्‍बे और छह लेन वाले राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्‍या -19 से प्रयागराज और वाराणसी के बीच यात्रा का समय में करीब एक घंटे की कमी आयेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि प्रयागराज और वाराणसी के बीच उन्नत राजमार्ग से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी और इससे विकास को और बढ़ावा मिलेगा। श्री मोदी ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद उत्तर प्रदेश की छवि में बदलाव आ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस स्टेट के रूप में उभर रहा है क्योंकि यहां कई एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है।

श्री मोदी ने कहा कि वाराणसी का अभी जो विकास हो रहा है, उतना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ। वाराणसी से अब विदेशी बाजारों में सब्जियों और फलों का निर्यात किया जा रहा है। चंदौली का प्रसिद्ध काला चावल ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में पहुंच रहा है और इससे किसानों की आय बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को इसके उत्पादन में सहयोग कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अगर आपको अदरक के फ़ायदे पता चल जाएँ तो …..

अगर आपको अदरक के फ़ायदे पता चल जाएँ तो...

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व राष्ट्रपति और भारत...

अमरीका और ईरान ने हमले रोके, बातचीत फिर से शुरू

अमरीका और ईरान ने हमले रोके, बातचीत फिर से...

उच्चाधिकार प्राप्त कार्यबल के गठन की घोषणा

प्रधानमंत्री ने परीक्षा सुधारों पर उच्चाधिकार प्राप्त कार्यबल के...