प्रधानमंत्री मोदी ने दी राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 23 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रातः एक्स पोस्ट में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, ”आइए, और भी बड़े सपने देखें। और अधिक इनोवेशन करें और नई सीमाओं को पार करें…।” विक्रम लैंडर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 26 अगस्त 2023 को बेंगलुरु में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मुख्यालय की अपनी यात्रा के दौरान 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

वर्ष 2023 में 23 अगस्त को भारत ने चंद्रमा के ध्रुव के पास चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी। भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला दुनिया का चौथा और चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बना। विक्रम लैंडर ने चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए प्रज्ञान रोवर को भी चंद्रमा पर उतारा। प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस ऐतिहासिक मिशन के नतीजों से आने वाले वर्षों में मानवता को लाभ होगा।

इसरो ने आज कहा, ”हम आपको आज अपने साथ राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की शपथ लेने के लिए आमंत्रित करते हैं । साथ ही भारत को अग्रणी अंतरिक्ष शक्ति बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.