पाकिस्तानी घुसपैठिए रिजवान की आज कोर्ट में पेशी, नुपुर शर्मा की हत्या करने आया था भारत.

पाकिस्तान से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे घुसपैठिए रिजवान अशरफ की रिमांड अवधि शनिवार शाम खत्म हो गई। अब उसे रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। आरोपी नुपुर शर्मा की हत्या के इरादे से भारत आया था।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रिजवान अशरफ की रिमांड अवधि शनिवार को खत्म हो गई। उसे रविवार सुबह मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

रिजवान ने पुलिस पूछताछ में भारत में उसके संपर्कों के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। न ही कोई अन्य जानकारी दी है। पुलिस उसके स्थानीय संपर्कों को खंगालने का प्रयास कर रही है।

16 जुलाई की देर रात बीएसएफ जवानों ने श्रीगंगानगर जिले से लगे खखां चेक पोस्ट पर भारतीय सीमा में घुसते हुए रिजवान को पकड़ा था। बीएफएफ की टीम ने जवानों ने उससे पूछताछ की तो वह सही जानकारी नहीं दे सका। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक 11 इंच और एक छोटा चाकू भी बरामद किया गया। साथ ही नक्शे, धार्मिक किताबें, कपड़े और खाने की चीजें भी मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.